Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Athiya Shetty KL Rahul Wedding: ब्लश पिंक चिकनकारी लहंगे में नजर आई आथिया, जिसे बनाने में लगे पूरे 10000 घंटे

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 10:16 AM (IST)

    Athiya Shetty KL Rahul Wedding सुनील शेट्टी की लाडली आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल फाइनली शादी के बंधन में बंध ही गए। दोनों की शादी मुंबई से दूर ...और पढ़ें

    Athiya Shetty KL Rahul Wedding: चिकनकारी लहंगे में नजर आई एक्ट्रेस आथिया शेट्टी
    Athiya Shetty KL Rahul Wedding: चिकनकारी लहंगे में नजर आई एक्ट्रेस आथिया शेट्टी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Athiya Shetty KL Rahul Wedding: एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी दोनों का परिवार ही इस शादी को प्राइवेट रखना चाहता था इसलिए इनकी शादी में दोनों के परिवार के अलावा सिर्फ इनके करीबी दोस्त ही मौजूद थे। शादी में आथिया का लुक रहा बेहद खास। ब्लश पिंक चिकनकारी लहंगे में आथिया लगीं बलां की खूबसूरत और उनका ये लहंगा पूरे 10,000 घंटों में बनकर तैयार हुआ है।

    डिज़ाइनर अनामिक खन्ना के लहंगे में नजर आईं आथिया 

    आथिया ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का लहंगा पहना था। ब्लश पिंक चिकनकारी लहंगे इस पर फ्लोरल कढ़ाई की गई है। इसके साथ ही इसमें जाली और जरदोजी का भी काम है। रिपोर्ट्स के मानें, तो उनका ये लहंगा करीब 10 हजार घंटों में बनकर तैयार हुआ मतलब पूरे एक साल से भी ज्यादा का वक्त लगा है इस खूबसूरत लहंगे को बनाने में। लहंगे के साथ अथिया ने मैचिंग फुल-स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला फुल स्लीव ब्लाउज़ उनके लुक को और ग्रेसफुल बना रहा है। लहंगे के साथ सेमी-शीर दुपट्टा कैरी किया है।

    हाथ से तैयार किया गया लहंगा

    इस लहंगे को मशीन से नहीं बल्कि कारीगरों ने हाथ से तैयार किया है। जिसे बनाने में पूरे 10000 घंटे लगे हैं। दुपट्टे और लहंगे के साथ बनी बड़ी ट्रेल को ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार किया गया है। लहंगा ओल्ड रोज़ कलर का है जिसपर मेटालिक रंगों को भी शामिल किया गया है। चिकनकारी, जरदोजी, सिल्क सारे हैवी फैब्रिक की वजह से लहंगे में कैनकैन का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

    मेकअप

    आथिया का मेकअप बहुत ही लाइट था। फिर भी वो इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

    एक्सेसरीज़

    आथिया शेट्टी ने लहंगे के साथ मॉर्डन स्टाइल का कुंदन से जड़ा हेवी नेकलेस कैरी किया था। मैचिंग झुमके, मांग टीके के साथ हाथों में कंगन पहना था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

    केएल राहुल का लुक

    केएल राहुल (KL Rahul) ने मैचिंग पेस्टल और लाइट रंग को ही शेरवानी पहनी थी। वाइट और क्रीम कलर की शेरवानी में के एल राहुल काफी हैंडसम लग रहे थे। शेरवानी के साथ दुपट्टा और फुटवेयर में मैचिंग मोजड़ी पहनी। गले में हरे रंग के मोतियों का हार उनका लुक कंप्लीट कर रहा था।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी