Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Natural Remedy for Hair Loss: बाल झड़ने की समस्या से काफी हद तक राहत दिला सकती है ये आयुर्वेदिक चाय

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 07:19 AM (IST)

    Natural Remedy for Hair Loss अगर आपके बाल बहुत तेजी से गिर रहे हैं। झाड़ते वक्त हाथों में बालों का गुच्छा आ जाता है तो ये बेशक टेंशन बढ़ा सकता है। अगर ...और पढ़ें

    Natural Remedy for Hair Loss: इस आयुर्वेदिक चाय से दूर करें बाल झड़ने की समस्या
    Natural Remedy for Hair Loss: इस आयुर्वेदिक चाय से दूर करें बाल झड़ने की समस्या

    HighLights

    1. लगातार बाल झड़ने के पीछे शरीर में न्यूट्रिशन की कमी और अनहेल्दी डाइट हो सकती हैं वजहें।
    2. झड़ते बालों से महिलाएं ही नहीं पुरुष भी हैं परेशान।
    3. इस नुस्खे से दूर करें बालों की समस्या।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Natural Remedy for Hair Loss: सीज़न कोई भी हो, कुछ लोगों हर मौसम में ही बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी परेशान हैं। बाल प्रोटीन के बने होते हैं, तो अगर शरीर में इसकी कमी है, तो बालों का झड़ना हर एक मौसम में जारी रहता है। वहीं बहुत ज्यादा धूप का एक्सपोज़र, हेयर केयर की कमी, गंदगी, पॉल्यूशन भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। बाल झड़ने की समस्या पर समय रहते ध्यान न देने पर आप गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। अगर कंधी करते वक्त गुच्छे की तरह आपके बाल निकलते हैं, तो नो डाउट इससे टेंशन बढ़ सकती है और स्ट्रेस की वजह से और ज्यादा बाल गिरते हैं। 

    तो आपकी इस समस्या का सॉल्यूशन Dr. Dixa Bhavsar Savaliya ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने एक आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी बताई है, जिसे पीने से बालों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के लिए उपयोगी है। बिना और ज्यादा देर किए आइए फटाफट से जानते हैं इस चाय को बनाने और पीने का तरीका।

    बालों का झड़ना दूर करने वाली आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी

    आपको चाहिए- 1 ग्लास पानी, 10 ताजी या सूखी सहजन/मोरिंग की पत्तियां, 3 ताजे या सूखे गुड़हल के फूल, 10 ताजे या सूखे करी पत्ते, 10-15 ताजी गुलाब की पत्तियां 

    विधि

    - एक पैन में एक ग्लास पानी उबलने के लिए रख दें।

    - इसमें मोरिंगा की पत्तियां, गुड़हल का फूल, करी पत्ते, गुलाब की सूखी पत्तियां डालकर लगभग 3 से 5 मिनट उबालें।

    - इसके बाद इसे छान लें।

    - गुनगुना होने पर पी लें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

    कैसे पिएं?

    इसे आप सुबह खाली पेट पिएं। वैसे शाम को भी पी सकते हैं। दूध वाली चाय या कॉफी से कहीं बेहतर है ये आयुर्वेदिक चाय, जिसके लगातार कुछ हफ्ते तक सेवन करने से दूर होगी हेयरफॉल की समस्या। 

    ये भी पढ़ेंः- Women Health Tips: व्हाइट डिस्चार्ज, UTI, पेशाब में जलन जैसी कई समस्याएं होंगी दूर, जब ऐसे पिएंगी चावल का पानी 

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik