पार्लर जाने से पहले चेक करें ये लिस्ट, यहां पढ़ें आपके चेहरे के हिसाब से कौन से बैंग्स हैं परफेक्ट?
हेयरस्टाइल चेहरे की खूबसूरती और पर्सनालिटी को निखारने का सबसे आसान तरीका है। खासकर बैंग्स के साथ, जो आपके लुक को ट्रेंडी और खास बना देती हैं। लेकिन सह ...और पढ़ें

सही बैंग्स से पाएं आकर्षक लुक: फेस शेप के अनुसार हेयरस्टाइल टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हेयरस्टाइल हर किसी की पर्सनैलिटी को निखारने का सबसे आसान और इफेक्टिव तरीका बन चुका है। खासतौर पर बैंग्स के साथ, मतलब फ्रंट में आने वाली छोटी-छोटी लेयर्ड कटिंग न सिर्फ चेहरे की शेप को बैलेंस करती हैं, बल्कि आपके लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश भी बना देती हैं।
लेकिन बैंग्स हर किसी पर एक जैसी नहीं सूट करतीं। आपके फेस शेप के अनुसार चुनी गई बैंग्स आपके लुक को कई गुना बेहतर बना सकती हैं और उसके साथ किया गया कोई भी सिंपल हेयरस्टाइल आपको खास बना देगा। तो फिर देर किस बात कि आइए जानते हैं कि किस फेस शेप पर कौन सी बैंग्स परफेक्ट रहती हैं और उन्हें कैसे स्टाइल किया जा सकता है
राउंड फेस शेप
अगर आपका चेहरा गोल है तो आपके लिए साइड-स्वेप्ट बैंग्स सबसे बेस्ट रहेंगी। यह चेहरे को लंबा और पतला दिखाने का काम करती हैं। लंबे लेयर्स के साथ अगर इन बैंग्स को रखा जाए तो यह चेहरे की गोलाई को बैलेंस करती हैं। इसके साथ आप सिंपल स्ट्रेट हेयर या हाई पोनीटेल करके एक क्लासी और एलीगेंट लुक पा सकती हैं।
ओवल फेस शेप
ओवल फेस शेप सबसे बैलेंस्ड माना जाता है और इस पर लगभग हर तरह की बैंग्स सूट करती हैं। चाहे आप ब्लंट बैंग्स लें या कर्टन बैंग्स, यह आपके लुक को और अट्रैक्टिव बना देंगी। ओवल फेस के साथ बैंग्स को ओपन हेयर, वेवी कर्ल्स या फिर सिंपल बन के साथ स्टाइल करने पर आपका लुक बेहद खास लगेगा।
खबरें और भी
स्क्वेयर फेस शेप
अगर आपका फेस स्क्वेयर है मतलब जॉ लाइन ज्यादा शार्प है, तो आपके लिए लेयर्ड बैंग्स या विस्पी बैंग्स परफेक्ट रहेंगी। ये चेहरे की हार्डनेस को सॉफ्ट करती हैं और फीचर्स को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती हैं। स्क्वेयर फेस पर बैंग्स के साथ लो बन या हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल आपको डिफाइन और फेमिनिन लुक देंगे।
हार्ट शेप फेस
हार्ट शेप वाले फेस में माथा चौड़ा और ठुड्डी नुकीली होती है। इस शेप के लिए कर्टन बैंग्स या साइड-फ्रिंज बैंग्स बेस्ट रहती हैं। ये माथे की चौड़ाई को बैलेंस करती हैं और चेहरे को स्वीट लुक देती हैं। इन बैंग्स को सॉफ्ट वेव्स या खुले बालों के साथ रखने पर यह और भी खूबसूरत दिखती हैं।
लॉन्ग फेस शेप
अगर आपका चेहरा लंबा है तो आपके लिए स्ट्रेट ब्लंट बैंग्स एकदम सही ऑप्शन होंगी। ये माथे को कवर करती हैं और चेहरे की लंबाई को बैलेंस करती हैं। लंबे चेहरे के साथ स्ट्रेट ब्लंट बैंग्स को सिंपल लो पोनीटेल या स्टाइलिश बन के साथ रखने से आप ट्रेंडी और फैशनेबल दिखेंगी।
एक बार आपने अपने फेस शेप के अनुसार सही बैंग्स चुन लीं तो उसके बाद किसी भी सिंपल हेयरस्टाइल से आप आसानी से अपना लुक खास बना सकती हैं। चाहे स्ट्रेटन किए हुए बाल हों, वेवी लुक, स्लीक पोनीटेल, या फिर कैजुअल बन,बैंग्स हर स्टाइल को मॉडर्न और ट्रेंडी टच देती हैं।