Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beauty Tips: ब्लश लगाते समय ट्राई करें ये ट्रिक्स, मिलेगा परफेक्ट लुक

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 05:51 PM (IST)

    Beauty Tips ब्लश मेकअप का विशेष हिस्सा है। लेकिन इसे लगाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको शानदार लुक मिले। इस चेहरे पर अप्लाई करते ...और पढ़ें

    Beauty Tips: ब्लश सॉफ्ट और लूज होना चाहिए
    Beauty Tips: ब्लश सॉफ्ट और लूज होना चाहिए

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कBeauty Tips: मेकअप के दौरान चेहरे पर ब्लश लगाते समय कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है। ये मेकअप के जरूरी स्टेप्स हैं। ब्लश लगाने से चेहरे में गजब का निखार आता है। इसके इस्तेमाल से आपके चिकबोन्स काफी सुंदर दिखाई देते हैं। लेकिन चेहरे पर बल्शर लगाते समय आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए। मेकअप के दौरान आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

    ब्लशर लगाते समय रखें इन बातों का ख्याल

    - ब्लशर तीन तरह के होते हैं- लिक्विड ब्लश, पाउडर ब्लश, और तीसरा क्रीम बेस्ड ब्लश होता है। आप अपने स्किन के टाइप के अनुसार ब्लश को चुन सकती हैं। जैसे- ड्राई स्किन के लिए लिक्विड ब्लश, ऑयली स्किन के लिए पाउडर बेस्ट ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    - ब्लश चुनते समय आप इसके शेड का ख्याल रखें। आप अपने स्किन टोन के अनुसार ब्लश का शेड चुनें। कई लोग ब्लश का कोई भी शेड यूज कर लेते हैं, इससे मेकअप खराब होता है। जो ब्लशर आपके स्किन को सूट करें, उसे चुन सकती हैं।

    - महिलाओं की शिकायत होती है कि ब्लश चेहरे पर लंबे समय तक नहीं टिका रहता है। इसके लिए आप ब्लश लगाने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं, ऐसा करने से ब्लशर ज्यादा देर तक टिका रहेगा।

    - ब्लशर खरीदते समय आप ये ध्यान रखें कि ब्लश सॉफ्ट और लूज होना चाहिए, ये चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है, और आसानी से फैल जाता है। लेकिन अगर ब्लश टाइट है, तो ये चेहरे पर एक ही जगह सेट हो सकता। इस टाइप के ब्लश को इस्तेमाल करने से बचें।

    खबरें और भी

    - चेहरे पर हेवी ब्लश लगाने की गलती न करें। इसे ब्रश या स्पंज की मदद से चेहरे पर हल्के मात्रा में लगा सकती हैं। ये आपको फ्रेश लुक देने में मदद करता है। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। 

    Picture Courtesy: Freepik