Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beauty Tips: नेल पेंट हटाने के लिए खत्म हो चुका है रिमूवर, तो इन 5 घरेलू नुस्खों से भी कर सकते हैं इसे साफ

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 01:12 PM (GMT+05:30)

    लड़कियों को अक्सर बदल-बदलकर नेल पेंट लगाना बेहद पसंद होता है। लेकिन कई बार रिमूवर न होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस् ...और पढ़ें

    इन आसान तरीकों से बिना रिमूवर हटाएं नेल पेंट
    इन आसान तरीकों से बिना रिमूवर हटाएं नेल पेंट

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beauty Tips: खुद को सुंदर दिखाने के लिए लड़कियां कई तरह के उपायों को अपनाती है। अपने बालों से लेकर पैर के नाखूनों तक लड़कियां खुद से जुड़ी छोटी से छोटी से चीज का खास ध्यान रखती हैं। अपने चेहरे को चमकाने के साथ ही वह अपने नाखूनों पर भी काफी मेहनत करती हैं। उन्हें शेप देने से लेकर उनपर नेल पेंट लगाने तक लड़कियां हर एक चीज परफेक्शन के साथ करती हैं। इतना ही नहीं कई बार तो किसी पार्टी या फंक्शन में शामिल होने के लिए वह अपनी ड्रेस से मैंचिंग नेल पेंट भी कैरी करती हैं। लेकिन कई बार नेल पेंट रिमूवर खत्म हो जाने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाती हैं, जिसकी वजह से वह निराश भी हो जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो हम आपको बताएंगे बिना रिमूवर के नेल पेंट हटाने के घरेलू नुस्खों के बारे में-

    टूथपेस्ट

    दांतों को चमकाने के लिए इस्तेमाल में आने वाला टूथपेस्ट आपके और भी कई काम आ सकता है। सफाई में भी उपयोगी टूथपेस्ट आपकी नेल पेंट हटाने में भी मददगार साबित होगा। आपको करना बस यह होगा कि थोड़ा सा टूथपेस्ट अपने नाखूनों पर लगाकर रुई की मदद से इसे धीरे-धीरे रगड़ें। ऐसा करने से आपके नाखून पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।

    अल्कोहल

    अल्कोहल की मदद से भी आप अपनी नेल पेंट को हटा सकती हैं। इसके लिए रुई के एक टुकड़े को अल्कोहल में भिगोकर नाखूनों पर धीरे-धीरे मसाज करें। कुछ देर ऐसा करने से आपके नाखूनों से नेल पॉलिश पूरी तरह से हट जाएगी।

    सिरका और नींबू

    सिरका और नींबू खाने के साथ ही और भी कई अन्य चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। क्लींजर के तौर पर उपयोग में आने वाले सिरका और नींबू नेल पेंट रिवूमर की तरह भी काम करते हैं। इसके लिए एक कटोरी में सिरका लेकर इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और फिर रुई की मदद से इससे अपनी नेल पेंट हटा सकती हैं।

    खबरें और भी

    गर्म पानी

    बिना रिमूवर नेल पेंट हटाने का सबसे आसान और सस्ता उपाय है गर्म पानी। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में गर्म पानी लेकर इसमें अपने नाखूनों को 10 मिनट तक डुबो कर रखना है। इसके बाद रुई की मदद से धीरे-धीरे इसे रगड़ें और नेल पॉलिश आपके नाखूनों से निकल जाएगी।

    नेल पॉलिश

    नेल पेंट निकालने के लिए आप नेल पेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, सभी नेल पॉलिश में रिमूवर का भी गुण होता है। ऐसे में अगर आपके पास घर पर नेल रिमूवर नहीं हैं, तो आप इसके लिए अपनी किसी पुरानी नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अपने नाखूनों पर कोई पुरानी नेल पेंट लगाएं और फिर रुई की मदद से इसे पोंछ लें और बाद में नाखूनों पर अच्छे से मॉइश्चराइजर लगा लें।

    Picture Courtesy: Freepik