यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Beetroot Juice: स्किन और बालों के लिए लाभकारी है चुकंदर का जूस, जानिए इसके फायदे
Beetroot Juice चुकंदर का रस बालों और स्किन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्किन और स्कैल्प स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beetroot Juice For Skin: चुकंदर का जूस न सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो त्वचा संबंधी समस्या को कम करता है और हेयर फॉल को भी कंट्रोल करता है। आप इसे ब्यूटी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं चुकंदर का रस त्वचा और बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं।
हेल्दी स्किन के लिए
चुकंदर का रस एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिससे आप झुर्रियां, काले धब्बे और उम्र बढ़ने के लक्षण को कम कर सकते हैं।
बालों को मजबूत बनाए
यह आयरन, फोलेट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों के विकास के लिए सहायक है। यह बालों को झड़ने से भी बचाता है।
त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार
अगर आप चुकंदर का रस स्किन पर अप्लाई करते हैं, तो इससे आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
सूजन को कम करे
चुकंदर के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो मुंहासे औऱ त्वचा संबंधी अन्य समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार
चुकंदर का रस एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा साफ होती है ।
स्किन पर ऐसे अप्लाई करें चुकंदर का रस
एक छोटे बाउल में एक चम्मच चुकंदर का रस लें, इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें, अब इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik