विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खूबसूरती में लगाना है चार चांद, तो ऐसे करें आंवला का इस्तेमाल; मिलेंगे कमर तक लहराते बाल

Published: Sat, 26 Apr 2025 06:15 PM (IST)

आंवला पोषक तत्वों से भरपूर एक फल है। इसका इस्तेमाल सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। साथ ही यह स्किन ...और पढ़ें

बालों को खूबसूरत बनाएगा आंवला (Picture Credit- Freepik)
बालों को खूबसूरत बनाएगा आंवला (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. आंवला कई पोषक तत्वों से भरपूर एक फल होता है।
  2. सेहत के साथ ही यह बालों के लिए गुणकारी है।
  3. इसकी मदद से लंबे-घने और काले बाल पाए जा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आंवला हर मौसम में इस्तेमाल सुपरफूड है। ये एक नहीं अनेकों फायदों से भरा हुआ है। ये शरीर के अलग-अलग हिस्सों को कई प्रकार से फायदा पहुंचाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से स्किन में ग्लो आता है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है और हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। विटामिन-सी का जबरदस्त स्रोत आंवला इम्यgनिटी बूस्ट करने में भी बहुत मदद है।

बालों के लिए भी वरदान

इतने सारे फायदों से भरपूर आंवला सेहत के अलावा बालों के स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। आंवला बालों को बहुत पोषण देता है। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट के साथ विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने से सभी मिनरल और विटामिन स्कैल्प और बालों की जड़ों तक पर्याप्त मात्रा में पहुंच पाते हैं।

यह भी पढ़ें-  यूं ही नहीं सुपरफूड कहलाता है आंवला, 5 वजहों से आप भी करें इसे डाइट में शामिल

बालों के लिए आंवला के फायदा

बालों के लिए आंवला के ढेरों फायदे हैं, जो निम्न हैं-

  • ये स्कैल्प की कंडीशनिंग करता है।
  • स्वस्थ बाल का विकास करता है।
  • ग्रे बाल की संख्या कम करता है।
  • बालों का वॉल्यूम बढ़ाता है।
  • डैंड्रफ कम करता है।
  • बालों की जुएं खत्म करने में मदद करता है।

इन सभी फायदों का लाभ उठाने के लिए बालों के लिए आंवला का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने के साथ इसका हेयर मास्क के रूप में बी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बालों को सही पोषण मिलता है। आइए जानते हैं बालों के लिए कैसे बनाएं आंवला का मास्क-

  • 3 टेबलस्पून आंवला पाउडर और करी पत्ते लें।
  • आंवला को छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्सर में पीस लें।
  • करी पत्ते डालें और पानी डाल कर पीसें और पेस्ट जैसा तैयार करें।
  • बालों पर इस पेस्ट को लगाएं और एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें।
  • किसी केमिकल रहित माइल्ड शैंपू से बालों को धुलें।
  • ज्यादा फायदे के लिए हफ्ते में दो दिन इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

इसके अलावा चायपत्ती के पानी में आंवला पाउडर मिलाकर बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं, काले होते हैं और बालों का झड़ना भी काफी हद तक कम होता है। अंडे के साथ आंवला पाउडर मिला कर बालों में लगाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है।

यह भी पढ़ें-  लंबे-घने बालों का सपना पूरा करेगा आंवला, बस इस तरीके से करना होगा इस्तेमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।