विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tomato For Skin: एक्ने से लेकर सनबर्न तक, चेहरे पर टमाटर लगाने के हैं गजब के फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 28 Jun 2023 11:46 AM (IST)

Tomato For Skinटमाटर सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं ...और पढ़ें

Tomato For Skin: चेहरे पर टमाटर लगाने से मिलते हैं ये फायदे
Tomato For Skin: चेहरे पर टमाटर लगाने से मिलते हैं ये फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tomato For Skin: खूबसूरती में निखार लाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से टमाटर का पल्प चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, चेहरे पर टमाटर का जूस लगाने के क्या फायदे हैं।

डेड स्किन से राहत दिलाए

आप टमाटर का इस्तेमाल कर त्वचा की साफ-सफाई कर सकते हैं। यह एंजाइमों से भरपूर होता हैं, जो स्किन के एक्सफोलिएटर का काम करता है। यह डेड स्किन से राहत दिलाने में मदद करता है। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह त्वचा पर हल्का प्रभाव डालता है। इसके लिए आप टमाटर के गूदे को सीधे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें।

ऑयली स्किन

अगर आप ऑयली स्किन से परेशान है, तो आप चेहरे पर टमाटर अप्लाई कर सकते हैं। यह चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है। इसके लिए टमाटर को दो हिस्सों में काट लें, इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें, ताकि आपकी त्वचा चिकनी और ऑयल फ्री रहे।

एक्ने कम करे

टमाटर में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के होते हैं। इसके अलावा यह अम्लीय गुणों से भी भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में मददगार है, इसमें गहरी सफाई के गुण होते हैं। एक्ने कम करने के लिए आप टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर के गूदे में थोड़ा सा टी ट्री ऑयल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।

सनबर्न

अगर आप गर्मियों में सनबर्न से परेशान रहते हैं, तो टमाटर के इस्तेमाल से आप राहत पा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-सी स्किन पर सनबर्न के प्रभाव को कम कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा की लालिमा को दूर करता है। इसके लिए टमाटर के रस को थोड़े से छाछ के साथ मिलाएं और जहां भी आपको सनबर्न हो, वहां लगाएं। कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

स्किन को मॉइश्चराइज करता है

अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए टमाटर नेचुरल माइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसके लिए आप चेहरे पर टमाटर का जूस लगा सकते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।