Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Blouse Back Designs: ट्रेंड में हैं ब्लाउज़ के ये बैक डिज़ाइन्स, सिल्क हो या शिफॉन हर साड़ी में दिखेंगी कमाल

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Mon, 12 Dec 2022 02:01 PM (GMT+05:30)

    Blouse Back Designs साड़ी के लिए ब्लाउज़ स्टिच करवाते समय समझ ही नहीं आता कि किस तरह का ब्लाउज़ बनवाएं जिसमें आप स्टाइलिश भी नजर आएं और कंफर्टेबल भी र ...और पढ़ें

    Blouse Back Designs: ट्रेंड में हैं ब्लाउज़ के ये बैक डिज़ाइन्स
    Blouse Back Designs: ट्रेंड में हैं ब्लाउज़ के ये बैक डिज़ाइन्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Blouse Back Designs: शादी-ब्याह में बिना कोई सेकेंड थॉट जो सेफ एंड बेस्ट ऑप्शन नजर आता है वो है साड़ी पहनने का। दुल्हन की सहेली हो या फिर दूल्हे की बहन, मां हों या चाची ज्यादातर महिलाएं साड़ी में ही नजर आती हैं। इस आउटफिट का ग्रेस बढ़ाने का काम करता है ब्लाउज़। अगर आप भी साड़ी या लहंगे के लिए ब्लाउज़ स्टिच करवाने की सोच रही हैं, तो यहां दिए गए डिज़ाइन्स पर डालें एक नजर। जो मिनटों में आपकी सिंपल साड़ी को बना देंगे स्टाइलिश और खूबसूरत। 

    A शेप बैक डिज़ाइन

    Pic credit- wittyvows/Pinterest

    इस बैक डिज़ाइन को आप साड़ी के ब्लाउज़ ही नहीं बल्कि लहंगे की चोली में भी कर सकती हैं ट्राय। बस ध्यान दें इसके लिए पैडेड ब्लाउज़ बनवाएं वरना इसे कैरी करने में वो लुक नहीं मिलेगा जैसा यहां नजर आ रहा है। 

    नॉटेड बैक डिज़ाइन

    Pic credit- gleefulblogger/Pinterest

    शिफॉन साड़ी के साथ इस डिज़ाइन वाला ब्लाउज़ बहुत फबता है। इस तरह के ब्लाउज़ को आप शादी के अलावा, डे आउटिंग और किटी पार्टीज़ में पहन सकती हैं। अगर आपकी बैक टोन्ड है, तो ये ब्लाउज़ आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाएगा। 

    शीयर बैक डिज़ाइन

    Pic credit- Pinterest

    शीयर बैक डिज़ाइन में आप स्किन शो करती हैं लेकिन एलीगेंट तरीके से। कई बार घर में बड़ों के सामने डीप नेक ब्लाउज़ पहनने में बहुत ही अनकंफर्टेबल फील होता है, तो ऐसे में आप इस डिज़ाइन के साथ स्टाइलिश भी नजर आएंगी और ओवर भी नहीं लगेंगी। 

    खबरें और भी

    टैसल्स बैक डिजाइन

    Pic credit- wedmegood/Pinterest

    टैसल्स का डिज़ाइन भी बहुत ही खूबसूरत लगता है ब्लाउज़ में। तो साड़ी में मिलता-जुलता टैसल्स ब्लाउज़ के बैक में एड करवाएं। वैसे आप कॉन्ट्रास्ट कलर भी इसके लिए यूज कर सकती हैं। 

    बटन बैक डिज़ाइन

    Pic credit- Pinterest

    ब्लाउज़ के बैक को शीयर रखते हुए बीच में उसके मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट कलर के बटन लगवाएं। जो स्टाइल और कंफर्ट दोनों ही मामले में बेस्ट है।

    यहां दिए गए सारे ही डिज़ाइन्स ऐसे हैं जो लुक को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।