Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फोन से निकलने वाली Blue Light से हो सकता है त्वचा को नुकसान, बचने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 07:15 AM (GMT+05:30)

    आज के समय में बिना फोन के एक मिनट बिताना भी मुश्किल नजर आता है। एक तरफ जहां इन डिवाइसेज ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है वहीं इनके कुछ नुकसान (Blue ...और पढ़ें

    Blue Light की वजह से स्किन को हो सकते हैं कई नुकसान (Picture Courtesy: AI Gen/Freepik)
    Blue Light की वजह से स्किन को हो सकते हैं कई नुकसान (Picture Courtesy: AI Gen/Freepik)

    HighLights

    1. फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है
    2. इससे समय से पहले झुर्रियां, पिगमेंटेशन, डल स्किन और कोलेजन ब्रेकडाउन जैसी समस्याएं हो सकती हैं
    3. सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करके इससे बचा जा सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल हमारे डेली रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से निकलने वाली ब्लू लाइट सिर्फ आंखों ही नहीं, बल्कि हमारी स्किन के लिए भी नुकसानदायक (Blue Lights harms on skin) हो सकती है। यह समय से पहले झुर्रियां, पिगमेंटेशन, डल स्किन और कोलेजन ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं को बढ़ावा देती है।

    लेकिन सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करके और कुछ जरूरी उपायों को अपनाकर हम इससे बच सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लू लाइट से होने वाले स्किन डैमेज और उसे रोकने के असरदार तरीकों के बारे में।

    ब्लू लाइट स्किन को कैसे नुकसान पहुंचाती है? (Blue light affects on skin)

    • कोलेजन ब्रेकडाउन- यह स्किन की इलास्टिसिटी कम करके झुर्रियों और फाइन लाइन्स को बढ़ावा देती है।
    • पिगमेंटेशन- लंबे समय तक स्क्रीन एक्सपोजर से स्किन पर काले धब्बे और टैनिंग हो सकती है।
    • डिहाइड्रेशन- ब्लू लाइट स्किन की नमी छीन सकती है, जिससे स्किन ड्राई और बेजान दिखने लगती है।
    • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस- इससे स्किन में फ्री रेडिकल्स बढ़ते हैं, जो एजिंग प्रोसेस को तेज कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट बच्चों की आंखों को पहुंचाती है नुकसान, बचने के लिए फॉलो करें 5 टिप्स

    ब्लू लाइट से बचाव के असरदार उपाय (Skincare Tips)

    • एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर स्किनकेयर अपनाएं- ब्लू लाइट से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए विटामिन-सी और विटामिन-ई वाले सीरम या क्रीम का इस्तेमाल करें। ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट और नाइआसिनामाइड वाले प्रोडक्ट्स भी फायदेमंद होते हैं।
    • ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें- SPF 30+ और पीए ++++ वाले सनस्क्रीन को रोजाना लगाएं, भले ही आप घर के अंदर हों। मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन, जिसमें जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड हो, बेहतर सुरक्षा देते हैं।
    • स्क्रीन टाइम को सीमित करें- डिजिटल डिवाइसेज का इस्तेमाल सीमित करें और हर 20 मिनट में स्क्रीन से ब्रेक लें। नाइट मोड या ब्लू लाइट फिल्टर ऑन करके भी इसका असर कम किया जा सकता है।
    • हाइड्रेशन और हेल्दी डाइट अपनाएं- स्किन की नमी बनाए रखने के लिए भरपूर पानी पिएं और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स जैसे कि बेरीज, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और सीड्स को डाइट में शामिल करें।
    • डिजिटल डिवाइसेज पर ब्लू लाइट फिल्टर लगाएं- स्क्रीन पर ब्लू लाइट ब्लॉकिंग स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें और नाइट मोड ऑन रखें। इससे स्किन पर सीधा प्रभाव कम होगा।

    ब्लू लाइट स्किन के लिए उतनी ही हानिकारक हो सकती है जितनी सूरज की हानिकारक किरणें। सही स्किनकेयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और डिजिटल डिवाइसेज के इस्तेमाल में संतुलन बनाकर हम इससे होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या डार्क स्किन के लिए भी जरूरी है सनस्क्रीन या बिना लगाए भी चल सकता है काम?

    खबरें और भी