Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Blush Applying Tips: इंडियन स्किन टोन पर किस तरह के ब्लश करें अप्लाई जो बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती, जान लें यहां

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 07:13 AM (IST)

    Blush Applying Tips मेकअप के दौरान जब तक ब्लश अप्लाई न किया जाए कुछ अधूरा सा लगता है। यहां तक कि जो महिलाएं नो मेकअप लुक कैरी करती हैं वे कई तरह के मे ...और पढ़ें

    Blush Applying Tips: इंडियन स्किन टोन पर जंचने वाले ब्लश शेड्स
    Blush Applying Tips: इंडियन स्किन टोन पर जंचने वाले ब्लश शेड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Blush Applying Tips: आपका ओवरऑल लुक तभी पूरा होगा जब आप अपने चीक्स पर हल्का कलर यानी ब्लश लगाएंगी। ब्लशर काएक स्ट्रोक आपके चेहरे में ग्लो के साथ ताजगी का एहसास देता है। हालांकि, ब्लश से एक बेहतर लुक पाने के लिए सही शेड का चयन करना बहुत जरूरी है, तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ब्लश शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन टोन पर फबेंगे।

    पिंक ब्लश शेड्स

    ब्लश में पिंक एक ऐसा शेड है, जो लगभग हर इंडियन वुमन पर जंचता है। हालांकि, इस दौरान आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पिंक के दो शेड कभी भी एक जैसे नहीं होते हैं और इसलिए एक जैसा लुक नहीं देते हैं। इसलिए पिंक ब्लश अप्लाई करते समय आप अपनी स्किन टोन के अनुसार शेड का चयन करें। मसलन अगर आपकी स्किन टोन फेयर है, तो ऐसे में आप सॉफ्ट पिंक का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसी तरह डार्क स्किन टोन वाली युवतियां वॉर्म पिंक को अपने मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं।

    ब्राउन ब्लश शेड्स

    ब्लश में ब्राउन शेड्स भी इंडियन स्किन टोन के लिए अच्छा माना गया है। अगर आप एक क्यूट लुक क्रिएट करना चाहती हैं, ऐसे मं ब्राउन ब्लश शेड्स का ऑप्शन चुन सकती हैं। आप चाहें तो ब्राउन ब्रॉन्जर को भी अपने चीक्स पर अप्लाई कर सकती हैं।

    कोरल ब्लश शेड्स

    अगर इंडियन स्किन टोन की बात की जाए, तो यह अमूमन वॉर्म स्किन टोन होती है और इसलिए एक सही ब्लश कलर शेड को चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ध्यान रखें कि गलत शेड चुनने से चेहरा भद्दा और जॉम्बी जैसा दिखता है। इसलिए अगर आपका स्किन टोन व्हीटिश है, तो ऐसे में अपनी स्किन टोन को नैचुरली ब्चूटीफुल और ग्लोइंग बनाने के लिए पीच या कोरल के डिफरेंट शेड्स ट्राई कर सकती हैं।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी