Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Celebs Unique Bridal look: कियारा से लेकर आथिया तक ने शादी पर पहनें यूनिक कलीरे, जिसका लव लाइफ से है कनेक्शन

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 11:18 AM (IST)

    Celebrity Unique Bridal Look हाल-फिलहाल कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गई। इससे पहले जनवरी में आथिया दुल्हन बनीं। इन सेलिब्रिटीज के आउटफिट्स से ले ...और पढ़ें

    Celebs Unique Bridal look: बॉलीवुड सेलेब्स का यूनिक ब्राइडल लुक
    Celebs Unique Bridal look: बॉलीवुड सेलेब्स का यूनिक ब्राइडल लुक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bollywood Celebrity Unique Fashion Sense: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है फिर चाहे कोई आम लड़की हो या फिर सेलिब्रिटी। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ यूनिक करता है। ऐसा ही कुछ थोड़ा डिफरेंट बॉलीवुड की इन कुछ हसीनाओं ने भी किया। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से लेकर कैटरीना कैफ तक ने अपनी शादी के जोड़े से लेकर ज्लूरी तक में कुछ ऐसा स्पेशल किया, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया। जानते हैं, बॉलीवुड की इन ब्राइड्स ने अपनी शादी के आउटफिट और ज्लूरी के साथ क्या कुछ किया खास।

    कियारा आडवाणी

    शादी के बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के कलीरे भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के कलीरे में उनकी लव स्टोरी के ट्रिंकेट्स और एलिमेंट्स को दिखाया गया है। इनमें कपल के नाम के पहले अक्षर के और एस भी लिखा है और उनके डॉगी ऑस्कर की भी फोटो लगी हुई थी।

    आथिया शेट्टी

    इस साल की शुरुआत में एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर आथिया के दुल्हन लुक को खूब पसंद किया गया। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस के खूबसूरत कलीरों ने भी सुर्खियां बंटोरी। आथिया के कलीरों में 50 सूरजमुखी बने थे। इतना ही नहीं सूरज पर संस्कृत में हाथ से शादी के सात वचन लिखे हुए थे।

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी में एक्ट्रेस ने सब्यसाची का सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। पंजाबी रिवाजों को अपनाते हुए कैटरीना ने लाल रंग का चूड़ा पहना था। कैटरीना ने कलीरे भी कैरी किए थे। उनके कलीरे बेहद खास थे। उन्होंने बर्ड चार्म फीचर से तैयार किए गए कस्टमाइज कलीरे पहने थे। इमसें हिंदू धर्म और पवित्र बाइबल से कुछ शब्दों को जोड़ा गया है। इसमें ओम लिखा हुआ था।

    खबरें और भी

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। दोनों ने शादी में रेड और बोल्ड कलर के आउटफिट को ना चुनकर आइवरी कलर को चुना था। आलिया ने शादी के लिए जो साड़ी पहनी थी वह कस्टमाइज नहीं थी। हालांकि, हमारी खूबसूरत ब्राइड द्वारा पहना गया शादी का दुपट्टा लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहा। आलिया भट्ट के दुपट्टे पर एक स्पेशल डेट लिखी गई थी। वर्ड्स में सफेद धागे से 14 अप्रैल 2022 लिखा था जो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तारीख है।

    दीपिका पादुकोण

    जब फैशन की बात आती है, तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम न आए ये कैसे हो सकता है। 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो के विला डेल बालबियानेलो में इस कपल ने अपनी शादी रचाई थी। दोनों ने अपने शादी के आउटफिट से लोगों का ध्यान भी खींचा था। दीपिका ने अपनी शादी के आउटफिट के लिए फेमस डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन को चुना था। दीपिका ने अपनी शादी में जो चुनरी ओढ़ी थी वो बेहद खास थी। दीपिका के कस्टमाइज दुपट्टे में संस्कृत में सदा सौभाग्यवती भव लिखा हुआ था।