Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या वाकई दूध पीने से बिगड़ रही है आपकी स्किन? यहां समझें डेयरी और एक्ने का पूरा कनेक्शन

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 11:02 AM (IST)

    कई लोगों को लगता है कि डेयरी उत्पाद मुंहासे का कारण बनते हैं, और यह सच हो सकता है। जी हां, कुछ लोगों को दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स के कारण एक्ने की समस्य ...और पढ़ें

    डेयरी प्रोडक्ट्स की वजह से आपको भी होते हैं एक्ने? (Picture Courtesy: Freepik)

    डेयरी प्रोडक्ट्स की वजह से आपको भी होते हैं एक्ने? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों को ऐसा लगता है कि वे दूध या कोई मिल्क प्रोडक्ट लेते हैं, तो उनके चेहरे पर एक्ने निकल जाते हैं। यह कई लोगों का कॉमन एक्सपीरिएंस है, लेकिन क्या सचमुच डेयरी प्रोडक्ट्स के कारण एक्ने की समस्या हो सकती है? आइए जानें इस बारे में।

    क्या वाकई डेयरी से एक्ने होते हैं?

    इसका सीधा जवाब है, हां कई लोगों के लिए डेयरी एक ट्रिगर हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति पर यह बात अलग-अलग तरह से लागू होता है। इसके पीछे मुख्य रूप से तीन कारण माने जाते हैं-

    • इंसुलिन स्पाइक- डेयरी प्रोडक्ट्स, खासतौर से स्किम्ड मिल्क, शरीर में इंसुलिन की प्रतिक्रिया को बढ़ाते हैं। स्किम्ड मिल्क को अक्सर हेल्दी माना जाता है, लेकिन इसके कारण भी एक्ने की समस्या हो सकती है। 
    • इन्फ्लेमेशन- डेयरी प्रोडक्ट्स शरीर में सिस्टमिक इन्फ्लेमेशन को बढ़ावा दे सकते हैं। एक्ने मूल रूप से त्वचा की एक सूजन संबंधी स्थिति है, इसलिए जब शरीर के अंदर सूजन बढ़ती है, तो चेहरे पर लाल और दर्दनाक मुंहासे होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
    acne causes

    क्या हर डेयरी प्रोडक्ट के कारण एक्ने हो सकता है?

    नहीं, त्वचा पर हर डेयरी प्रोडक्ट का असर अलग होता है-

    • दूध- सबसे ज्यादा समस्या दूध से देखी गई है।
    • पनीर और आइसक्रीम- इनमें शुगर और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो एक्ने को और बिगाड़ सकते हैं।
    • दही और प्रोबायोटिक्स- दिलचस्प बात यह है कि दही और छाछ अक्सर त्वचा के लिए अच्छे माने जाते हैं। इनमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन में सुधार करते हैं और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं

    आपको क्या करना चाहिए?

    अगर आप एक्ने से परेशान हैं, तो यह पता लगाने के लिए कि क्या डेयरी इसका कारण है, आप एलिमिनेशन डाइट अपना सकते हैं-

    खबरें और भी

    • ब्रेक लें- कम से कम 3 से 4 हफ्तों के लिए सभी डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, पनीर, मक्खन, मिठाई) को अपनी डाइट से पूरी तरह हटा दें।
    • टेस्ट करें- देखें कि क्या आपकी त्वचा में सुधार हो रहा है या नए दाने निकलना कम हुए हैं।
    • विकल्प चुनें- अगर आपको दूध से एक्ने की समस्या हो रही है, तो इसकी जगह आप बादाम का दूध, ओट्स मिल्क या सोया मिल्क ट्राई कर सकते हैं।
    • फिर से ट्राई करें- अगर त्वचा साफ हो जाती है, तो धीरे-धीरे एक-एक करके डेयरी प्रोडक्ट्स फिर से शुरू करें और देखें कि किसके कारण एक्ने की समस्या हो रही है।

    डेयरी प्रोडक्ट्स सीधे तौर पर हर किसी को एक्ने नहीं देते, लेकिन वे एक बड़े ट्रिगर जरूर हो सकते हैं। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो खान-पान पर ध्यान देना उतना ही जरूरी है जितना कि स्किनकेयर रूटीन पर। अपनी डाइट में बदलाव के साथ-साथ भरपूर पानी पिएं और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना खाएं।



    Source: