यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आईब्रो और पलकों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें Castor Oil का इस्तेमाल, आई लैशेज भी होंगी लंबी
घनी आईब्रोज और लंबी पलकें आंखों को और भी खूबसूरत बना देती हैं। हालांकि सभी की आईब्रो और पलकें घनी नहीं होती हैं लेकिन कुछ नेचुरल तरीकों से इन्हें घना ...और पढ़ें

HighLights
- लंबी पलकें और घनी आईब्रो आंखों की खूबसूरती को बढ़ाती हैं।
- इन्हें घना बनाने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कैस्टर ऑयल को हमेशा किसी कैरियर ऑयल के साथ इस्तेमाल करें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुंदर और आकर्षक आंखें हर किसी को अपनी ओर खींचती हैं। लंबी और घनी पलकें, साथ ही, भरी हुई आईब्रो (Eyebrow Care Tips) न केवल आंखों की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि चेहरे को भी बेहद आकर्षक बनाते हैं।
अगर आप भी अपनी पलकों को लंबा और भौंहों को घना बनाना चाहती हैं, तो कैस्टर ऑयल (Castor oil for long lashes) एक नेचुरल और असरदार उपाय हो सकता है। यह तेल न केवल सस्ता है, बल्कि इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं (castor oil benefits)। आइए जानते हैं कि कैस्टर ऑयल कैसे काम करता है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए।

(Picture Courtesy: Freepik)
कैस्टर ऑयल के फायदे
कैस्टर ऑयल में राइसिनोलेइक एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। यह तेल पलकों और भौंहों के बालों को मजबूत बनाता है, उन्हें टूटने से बचाता है और नए बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, यह तेल बालों को नेचुरल चमक देता है और उन्हें स्वस्थ रखता है।
यह भी पढ़ें: चेहरे की पफीनेस दूर करने के लिए करें 5 Face Yoga, मिलेगी जवां और ग्लोइंग त्वचा
कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें?
सही कैस्टर ऑयल का चुनाव
सबसे पहले यह तय करें कि आप शुद्ध और ऑर्गेनिक कैस्टर ऑयल का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। बाजार में कई तरह के कैस्टर ऑयल मिलते हैं, लेकिन हेक्सेन-फ्री और कोल्ड-प्रेस्ड तेल सबसे अच्छा ऑप्शन होता है।
खबरें और भी
तेल लगाने से पहले तैयारी
तेल लगाने से पहले अपनी पलकों और भौंहों को अच्छी तरह साफ कर लें। मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करके मेकअप और गंदगी को हटा दें। इससे तेल बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होगा।
तेल लगाने का तरीका
- एक क्लीन मस्कारा वांड (ब्रश) या कॉटन स्वैब लें।
- इसे कैस्टर ऑयल में डुबोएं और एक्स्ट्रा ऑयल को निचोड़कर हटा दें।
- अब इस ब्रश को धीरे-धीरे अपनी पलकों और भौंहों पर लगाएं।
- पलकों पर लगाते समय ध्यान रखें कि तेल आंखों के अंदर न जाए।
- भौंहों पर लगाते समय बालों की दिशा में ही ब्रश करें।
मसाज करें
तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और तेल बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होगा।
रात भर के लिए छोड़ दें
कैस्टर ऑयल को रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप चाहें, तो इसे दिन में भी लगा सकते हैं, लेकिन रात में लगाना ज्यादा असरदार होता है।
नियमित इस्तेमाल
अच्छे रिजलट्स पाने के लिए कैस्टर ऑयल का नियमित इस्तेमाल करें। रोजाना या हफ्ते में 4-5 बार इसे लगाने से कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क दिखने लगेगा।
इन बातों का ध्यान रखें
- अगर आपकी आंखें सेंसिटिव हैं, तो तेल लगाते समय सावधानी बरतें।
- कैस्टर ऑयल को हमेशा किसी कैरियर ऑयल, जैसे- नारियल तेल में मिलाकर ही इस्तेमाल करें।
- अगर तेल आंखों में चला जाए, तो तुरंत ठंडे पानी से धो लें।
- अगर आपको कैस्टर ऑयल से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें: चेहरे की चर्बी कम करने के लिए शुरु कर दें ये Face Exercises, जल्द ही गायब हो जाएगी डबल चिन