Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care Tips: कैस्टर ऑयल से बनने वाले इन 2 हेयर मास्क से दूर करें बाल झड़ने की समस्या

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 07:04 AM (GMT+05:30)

    झड़ते बालों की समस्या ने अगर आपको भी कर रखा है परेशान और ढूंढ़ रहे हैं इसका कोई कारगर सॉल्यूशन तो कैस्टर ऑयल दूर कर सकता है बालों से जुड़ी कई तरह की स ...और पढ़ें

    Hair Care Tips: कैस्टर ऑयल से बनने वाली हेयर मास्क से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती
    Hair Care Tips: कैस्टर ऑयल से बनने वाली हेयर मास्क से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती

    HighLights

    1. तनाव, पोषक तत्वों की कमी, रूसी, थायरॉयड जैसी वजहें हो सकती हैं झड़ते बालों के लिए जिम्मेदार।
    2. कैस्टर ऑयल से बने हेयर मास्क बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने में हैं बेहद असरदार।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hair Care Tips: धूप, धूल, प्रदूषण सिर्फ स्किन ही नहीं, बालों की भी खूबसूरती छीन सकती है और उनके डैमेजिंग की वजह बन सकती है। साथ ही देखभाल की कमी से भी बालों की क्वॉलिटी और क्वांटिटी पर असर पड़ता है। महिलाओं से लेकर पुरुषों तक में आज हेयर फॉल की समस्या बहुत ही कॉमन है। झड़ते बाल सिर्फ खूबसूरती ही नहीं कम करते, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी कम करने का काम करते हैं। अगर आप भी हैं इस समस्या से परेशान, तो आज हम आपको दो ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप काफी हद तक पा सकते हैं बालों से जुड़ी कई सारी समस्याओं से छुटकारा। 

    कैस्टर ऑयल+ऑलिव ऑयल+ सरसों के तेल से बना हेयर मास्क

    आपको चाहिए- 2 चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच सरसों का तेल

    ऐसे करें तैयार

    • एक बाउल में 2 चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। सारी चीज़ों को एक साथ मिला लें।
    • इस हेयर मास्क को जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाना है। 
    • इसे 2 से 3 घंटे तक लगाकर रखें। उसके बाद शैम्पू कर लें।
    • जल्द रिजल्ट के लिए हफ्ते में इसे 1 बार जरूर अप्लाई करें।

    कैस्टर ऑयल+ शहद+ अंडे से बना हेयर मास्क

    आपको चाहिए- 2 चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच शहद और 1 अंडा

    ऐसे करें तैयार 

    • एक बाउल ने अंडा तोड़कर डालें और इसे अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें शहद और कैस्टर ऑयल मिलाएं।
    • इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प से लेकर बालों के लंबाई तक अप्लाई करें।
    • इसके बाद शॉवर कैप या प्लास्टिक की थैली के बालों को अच्छी तरह से कवर कर लें।
    • कम से कम 50 मिनट या 1 घंटे तक इसे बालों पर ऐसे ही लगा रहने दें।
    • उसके बाद नॉर्मल पानी और माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 
    • जल्द रिजल्ट के लिए हफ्ते में दो बार अप्लाई करें।

    ये भी पढ़ेंः- सिर में हो गई है जूं और लीख, तो इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

    Pic credit- freepik