विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैजुअल वेयर में बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक के लिए, इस आउटफिट को करें वॉ़डरोब में शामिल

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Thu, 12 Sep 2019 08:38 AM (IST)

कैजुअल वेयर में बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक पाना चाहती हैं पर इस बात का भी ख्याल रखना है कि आपकी ड्रेस ज्यादा रिवीलिंग न हो तो चुनें कोल्ड शोल्डर टॉप।

कैजुअल वेयर में बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक के लिए, इस आउटफिट को करें वॉ़डरोब में शामिल
कैजुअल वेयर में बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक के लिए, इस आउटफिट को करें वॉ़डरोब में शामिल

कोल्ड शोल्डर पैटर्न की खासियतयह होती है कि स्लीव्स में कट्स से झांकती बाहें बहुत ही  आकर्षक दिखती हैं साथ ही इसे पहनने में असहज होने जैसी कोई बात भी नहीं होती। कोल्ड शोल्डर टॉप ट्रेंड में हैं और इसे कैरी करना भी बेहद आसान है। शायद यही वजह है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर तक का यह फेवरेट स्टाइल है। 
हर एक फैब्रिक में है मौजूद
सिंथेटिक से लेकर कॉटन और डेनिम तक हर फैब्रिक में यह स्टाइल उभरकर आता है। टॉप के अलावा कॉटन श‌र्ट्स में भी कोल्ड शोल्डर स्टाइल काफी जंचता है। यही नहीं, साड़ी और लहंगे के साथ पहने जाने वाले ब्लाउज में भी यह स्टाइल आकर्षक लगता है। सिंगल पीस में भी कोल्ड शोल्डर अपना जलवा बिखेर रहा है। यह जरूरी नहीं कि आप रेडीमेड ड्रेस ही खरीदें। अपनी डिजाइनर से भी इसे स्टिच करा सकती हैं। फैशन डिजाइनर्स के मुताबिक ये स्टाइल यंग वुमन को देता है क्लासी एंड एलीगेंट अपील।
हर एक मौके के लिए परफेक्ट
कैजुअल वेयर्स में तो कोल्ड शोल्डर टॉप बेस्ट हैं ही, साथ ही अब इस पैटर्न के टॉप और ड्रेसेज को ऑफिस में भी गर्ल्स बिंदास होकर कैरी कर रही हैं। स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है कोल्ड शोल्डर टॉप। टॉप को आप जींस के अलावा स्कर्ट, लॉन्ग स्कर्ट, पलाजो, क्यूलॉट्स हर किसी के साथ पेयर कर सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।