विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hair Care: बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने में बेहद असरदार है लौंग और ग्रीन टी, ऐसे करें इनका इस्तेमाल

Published: Wed, 03 Apr 2024 11:05 AM (IST)

बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन धूप धूल पॉल्यूशन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और हीटिंग ...और पढ़ें

स्कैल्प इन्फेक्शन दूर करने में असरदार है ये होममेड टोनर
स्कैल्प इन्फेक्शन दूर करने में असरदार है ये होममेड टोनर

HighLights

  1. धूप, धूल, पॉल्यूशन, हेयर केयर की कमी, स्टाइलिंग, हीटिंग टूल्स बन रहे हैं बालों से जुड़ी समस्याओं की वजह।
  2. ग्रीन टी और लौंग है बालों से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स का कारगर सॉल्यूशन।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बहुत ज्यादा स्टाइलिंग, हीटिंग टूल्स, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स, सन एक्सपोजर और पॉल्यूशन बालों की सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। इनसे हेयरफॉल, स्कैल्प इन्फेक्शन और दोमुंहे बालों की समस्या हो सकती है। फिर इन्हें दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। कुल मिलाकर इनसे बालों की सेहत और ज्यादा खराब हो सकती है। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रही हैं, तो इसे ठीक करने में आपके किचन में रखी कुछ चीज़ें हो सकती हैं मददगार। आइए जानते हैं इनके बारे में साथ ही कैसे करना है इस्तेमाल। 

लौंग है बालों के लिए बेहद फायदेमंद

लौंग हेयर फॉलिकल्स पर जमी गंदगी को साफ करने का काम करता है। साथ ही स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है, जिससे स्कैल्प तक जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई हो पाती है। लौंग बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और समय से पहले होने वाले सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। डैंड्रफ दूर करने के लिए तमाम तरह के शैंपू इस्तेमाल करके थक चुकी हैं, तो एक बार लौंग ट्राई करके देखें। बालों में चमक बढ़ाने के साथ लौंग झड़ते बालों का भी कारगर सॉल्यूशन है। 

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

  • दो चम्मच के बराबर लौंग लेकर इसे कूट लें। एक कप के बराबर पानी लेकर उसमें ये मिला दें। 
  • अब इस पानी को उबलने के लिए रख दें, जैसे ही एक उबाल आए इसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल और इतनी ही मात्रा में नारियल तेल मिलाएं। 
  • 15 मिनट और उबालें फिर गैस बंद कर पूरी तरह से ठंडा हो जाने दें।
  • इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में भर लें। 
  • इसे स्कैल्प पर स्प्रे करें और हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज दें।
  • एक से दो घंटे बाद धो लें।

ग्रीन टी से बालों को होने वाले फायदे

ग्रीन टी भी बालों के लिए कमाल की चीज़ है। इसमें मौजूद न्यूट्रिशन और एंटी ऑक्सीडेंट्स स्कैल्प के साथ बालों को भी हेल्दी रखते हैं। स्कैल्प को इन्फेक्शन के साथ धूप से होने वाली डैमेजिंग से भी बचाता है। साथ ही बालों पर भी एक लेयर बना देता है जिससे धूल, प्रदूषण का कोई असर नहीं होता। 

ऐसे करें इस्तेमाल

  • एक कप पनी में एक या दो चम्मच ग्रीन टी डालें अगर बैग्स हैं, तो वो भी डाल सकते हैं।
  • फिर पांच मिनट उबाल लें और अच्छे से ठंडा होने दें। 
  • इसे स्प्रे बोतल में भरें और स्कैल्प के साथ बालों की लेंथ पर भी अप्लाई करें। 
  • एक घंटा रखने के बाद धो लें। 

ये भी पढ़ेंः- झड़ते बालों से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेंगे हेल्दी और चमकदार बाल

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।