Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कढ़ी पत्ते और नारियल तेल से बनाएं स्पेशल हेयर ग्रोथ ऑयल, बाल होंगे लंबे और मजबूत

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 12:57 PM (IST)

    आपके बाल भी जल्दी नहीं बढ़ रहे हैं? अगर हां तो चिंता मत कीजिए। बिना पैसे खर्च किए आप घर पर भी एक खास हेयर ऑयल (Oil for Fast Hair Growth) बना सकते हैं ...और पढ़ें

    बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए हेयर ऑयल (Picture Courtesy: Freepik)
    बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए हेयर ऑयल (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बालों को मजबूत बनाने के लिए ऑयलिंग जरूरी है
    2. जड़ों को पोषण मिलने से वे जल्दी बढ़ना भी शुरू करते हैं
    3. कढ़ी पत्ते और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बालों का झड़ना, दोमुंहे होना और टूटना-झड़ना आम समस्या बन चुके हैं। इनकी वजह है- प्रदूषण, गलत खान-पान और हार्ष केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स। इनके कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है और वे बेजान भी नजर आने लगते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको बहुत पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे (Kadhi Patta Coconut Hair Oil)।

    एक आसान से नेचुरल तरीके से बाल जल्दी बढ़ेंगे और मजबूत भी बनेंगे। हम बात कर रहे हैं कढ़ी पत्ते और नारियल तेल की। इन दोनों को मिक्स करके आप घर पर ही एक हेयर ऑयल बना सकते हैं, जो बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कि यह तेल कैसे बनाया जाता है और इसके फायदे क्या हैं।

    कढ़ी पत्ते और नारियल तेल के फायदे

    बालों के लिए कढ़ी पत्ते के लाभ

    • बालों का झड़ना रोकता है- इसमें मौजूद प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करते हैं।
    • डैंड्रफ दूर करता है- इसकी एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज स्कैल्प की खुजली और रूसी को कम करती हैं।
    • बालों की ग्रोथ बढ़ाता है- यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर नए बाल उगाने में मदद करता है।
    • प्रीमेच्योर ग्रेइंग रोकता है- कढ़ी पत्ते में मौजूद विटामिन-बी बालों को सफेद होने से बचाते हैं

    यह भी पढ़ें: पतले होते बालों के लिए रामबाण है मेथी का तेल, बेहतर रिजल्ट के लिए इस तरीके से करें इस्तेमाल

    बालों के लिए नारियल तेल के फायदे

    • बालों को डीप कंडीशनिंग देता है- यह बालों के प्रोटीन लॉस को रोकता है और उन्हें मुलायम बनाता है।
    • स्कैल्प हेल्थ के लिए अच्छा- इसमें लॉरिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है।
    • हेयर ग्रोथ बढ़ाता है- यह जड़ों को पोषण देकर बालों को लंबा और घना बनाता है
    • बालों को घना और चमकदार बनाता है- नारियल तेल बालों को डैमेज होने से बचाता है।

    कढ़ी पत्ते और नारियल तेल से हेयर ऑयल कैसे बनाएं?

    • सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल को गर्म कर लें।
    • जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें कढ़ी पत्ते डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
    • थोड़ी देर बाद तेल का रंग हल्का भूरा होने और कढ़ी पत्ते कुरकुरे होने लग जाएंगे।
    • इसके बाद गैस बंद करके तेल को ठंडा होने दें।
    • जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे छन्नी से छानकर किसी शीशी में भर लें।

    इस तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

    • इस ऑयल से स्कैल्प की 10-15 मिनट कर हल्के हाथों से मालिश करें।
    • तेल को 2-3 घंटे तक बालों में लगा रहने दें, ताकि तेल बालों में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।
    • इसे बाद किसी माइल्ड शैम्पू से धो बालों को धो लें। बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
    • इस ऑयल का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें।

    यह भी पढ़ें: बालों को बनाना है घना और मजबूत, तो हर हफ्ते बदल-बदलकर करें इन 3 Hair Oils का इस्तेमाल

    खबरें और भी