Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coconut Oil & camphor Benefits: त्वचा से लेकर बालों तक पर जादुई असर दिखाता है नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाना

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 16 May 2023 07:21 AM (GMT+05:30)

    Coconut Oil camphor Benefits नारियल तेल चेहरे से लेकर बालों तक के लिए बहुत ही फायदेमंद ऑयल होता है लेकिन अगर आप इसमें कपूर मिला लें तो इसके गुण कई गु ...और पढ़ें

    Coconut Oil & camphor Benefits: नारियल तेल और कपूर तेल लगाने के फायदे
    Coconut Oil & camphor Benefits: नारियल तेल और कपूर तेल लगाने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Oil & camphor Benefits: अगर आप बालों और स्किन से जुड़ी परेशानियों से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं और इन्हें दूर करने का कोई सटीक उपाय ढूंढ़ रहे हैं, तो नारियल और कपूर का तेल है इसका बेस्ट ऑप्शन। पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर महज घर के वातावरण को ही शुद्ध नहीं करता बल्कि ये हमारे बालों और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। तो वहीं नारियल तेल का इस्तेमाल बरसों से बालों और चेहरे को चमकाने के लिए किया जाता रहा है, तो जब इन दोनों को एक साथ मिक्स करके लगाया जाता है, तो इसका रिजल्ट बहुत जल्द देखने को मिलता है। आइए जानते हैं नारियल तेल और कपूर को एक साथ लगाने के फायदे। 

    1. पिंपल्स करता है दूर 

    नारियल और कपूर तेल को पिंपल वाली जगह पर लगाएं, धीरे-धीरे पिंपल्स कम होने लगेंगे और इनसे बनने वाले दाग-धब्बे भी। नारियल तेल और कपूर दोनों ही एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं।

    2. स्किन और बालों की ड्रायनेस से छुटकारा

    नारियल तेल और कपूर खुजली को दूर करने में भी बेहद असरदार है और इससे स्किन की ड्रायनेस भी दूर होती है। कपूर सूजन की समस्या कम करता है और खुजली के कारण होने वाली जलन को भी।

    3. डैंड्रफ का कारगर इलाज

    स्कैल्प पर नारियल और कपूर का तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण की वजह से डैंड्रफ की प्रॉब्लम दूर होती है। 

    ऐसे बनाएं नारियल और कपूर का तेल

    - कपूर की दो गोलियां को मसलकर उसका पाउडर बना लें।

    - अब आधा कप एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल गरम करें। नारियल के तेल में कपूर का पाउडर मिलाएं और इसे घुलने दें।

    -  बालों में इसे लगाकर लगभग 30 मिनट तक रखें। पॉसिबल हो तो इसे रातभर लगा रहने दें। 

    - हल्के हाथों से सिर की मालिश करें। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। बाल मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना कम होगा।

    Pic credit- freepik