Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पहले आपको पता होनी चाहिए ये बातें, वरना हो सकती है बड़ी मुसीबत!

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:45 PM (IST)

    कई लोग अपनी त्वचा को मुलायम और निखरा हुआ बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसके मॉइस्चराइजिंग गुण और अन्य पोषक तत्वों की वजह से इसे स्किन ...और पढ़ें

    किन लोगों को नहीं करना चाहिए चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल? (Picture Courtesy: Freepik)
    किन लोगों को नहीं करना चाहिए चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. नारिलय तेल का इस्तेमाल काफी समय से स्किन केयर में होता आया है।
    2. नारियल तेल मॉइस्चराइजिंग होता है और इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं।
    3. नारियल तेल का इस्तेमाल सभी के लिए ठीक नहीं है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Coconut Oil Side Effect: स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लोग कई तरह के ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में नारियल का तेल भी शामिल है। कई लोगों इसे अपने हाथ-पैरों और चेहरे पर लगाते हैं। इसके पीछे उनका मानना ये होता है कि इससे उनकी त्वचा को फायदा मिलेगा। लेकिन क्या ये सच है? क्या सभी अपने चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं (Coconut Oil Tips)। 

    नारियल का तेल सदियों से अपनी प्राकृतिक गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण इसे चेहरे पर नारियल तेल लगाने के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान (Nariyal Ke Tel Ke Nuksan) भी हो सकते हैं। इस बारे में हम आज खुलकर बताने वाले हैं कि क्या नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन केयर में करना ठीक है या नहीं।

    सबसे पहले जानते हैं नारियल तेल के इस्तेमाल के फायदे क्या हैं।

    नारियल तेल के फायदे

    • मॉइस्चराइजर- नारियल तेल में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाते हैं। यह ड्राई स्किन और एक्जिमा जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
    • एंटी-एजिंग- नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करते हैं।
    • मेकअप रिमूवर- नारियल तेल मेकअप को आसानी से हटाने में मदद करता है और त्वचा को साफ करता है।
    • दाग-धब्बे कम करता है- नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: त्वचा की खोई रंगत लौटाएगा चावल के आटे का साबुन, कुछ ही इस्तेमाल बाद पड़ोसन भी पूछने लगेगी इसे बनाने का तरीका

    अब बात करते हैं नारियल तेल का स्किन पर इस्तेमाल करने से होने वाले नुकसान के बारे में।

    नारियल तेल के नुकसान

    • मुंहासे- कुछ लोगों के लिए, नारियल तेल मुहांसे बढ़ा सकता है, क्योंकि इसमें कॉमेडोजेनिक गुण होते हैं जो स्किन के पोर्स को बंद कर सकते हैं।
    • ऑयली स्किन- अगर आपकी त्वचा पहले से ही ऑयली है, तो नारियल तेल लगाने से यह और भी तैलीय हो सकती है।
    • सनबर्न- नारियल तेल में SPF नहीं होता है, इसलिए इसे सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
    • एलर्जी- कुछ लोगों को नारियल तेल से एलर्जी भी हो सकती है।

    तो नारियल तेल स्किन पर लगाना सही है या नहीं?

    नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन टाइप पर निर्भर करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है या एक्ने प्रोन है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें। लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कोई समस्या नहीं होगी।

    खबरें और भी

    चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं?

    • सफाई- चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें और सुखा लें।
    • मात्रा- दो-तीन बूंद नारियल तेल लें और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।
    • रात में लगाएं- नारियल तेल को रात में सोने से पहले लगाना सबसे अच्छा होता है, ताकि त्वचा इसे पूरी रात एब्जॉर्ब कर सके।

    यह भी पढ़ें: क्या महिलाओं के लिए Face Shaving सही है या आ जाएंगे और भी घने बाल? यहां पढ़ें सही जवाब