Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coffee Benefits For Skin: चेहरे और हाथों पर इन तरीकों से करें कॉफी पाउडर का इस्तेमाल, चमक उठेगी त्वचा

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 03:20 PM (IST)

    Coffee Benefits For Skin कॉफी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से ...और पढ़ें

    Coffee Benefits for Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी का इस तरह करें इस्तेमाल
    Coffee Benefits for Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी का इस तरह करें इस्तेमाल

    HighLights

    1. कॉफी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स डैमेज सेल्स को ठीक करने में मदद करते हैं।
    2. इसमे एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।
    3. कॉफी के इस्तेमाल से चेहरे पर निखार आता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coffee Benefits For Skin: अक्सर लोग सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी पीने के साथ करते हैं। कॉफी पीने से लोग काफी रिफ्रेश महसूस करते हैं और यह शरीर की ऊर्जा प्रदान करती है। कॉफी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। यह स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डैमेज सेल्स को ठीक करने में मदद करते हैं। अगर आप अपनी स्किन पर नेचुरली निखार चाहते हैं, तो तो इन तरीकों से चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्किन पर इन तरीकों से करें कॉफी का इस्तेमाल 

    • कॉफी पाउडर में शहद और विटामिन-E की कैप्सूल डालकर पेस्ट बनाकर डार्क सर्कल पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करें, कुछ दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
    • कॉफी में चीनी और नारियल तेल डालकर मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें, करीब 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
    • इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं इसे दही के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती है।
    • कॉफी पाउडर में कोको पाउडर, दूध, शहद और नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा।
    • ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी पाउडर में एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद धो लें इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा।
    • कॉफी पाउडर में चीनी और नींबू का रस डालकर मिला कर पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं। कम से कम 2 मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी।
    • कॉफी पाउडर में नारियल तेल डालकर पेस्ट बना लें। इसे अपने हाथों पर लगा लें और 1-2 मिनट तक स्क्रब करें। इससे डेड सेल्स दूर होंगे और आपके हाथों में चमक आएगी।
    • कॉफी पाउडर में पानी मिला लें और इसमें अपने पैर डाल लें। इससे पैरों को आराम मिलेगा साथ ही पैरों की बदबू भी दूर होगी।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik