Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Common Beauty Myths: ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़े ऐसे मिथ जिन पर न करें आंख मूंदकर भरोसा

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 09:10 AM (IST)

    Common Beauty Myths खूबसूरत दिखने की चाहत किसे नहीं होती लेकिन इसके लिए हर किसी की सलाह मानने और फॉलो न करने लग जाएं क्योंकि कई बार ये नुकसान भी पहुंच ...और पढ़ें

    Common Beauty Myths: स्किन केयर और ब्यूटी से जुड़े मिथ और सच
    Common Beauty Myths: स्किन केयर और ब्यूटी से जुड़े मिथ और सच

    HighLights

    1. स्किन केयर से जुड़े कुछ मिथ और उनके पीछे का सच।
    2. खूबसूरती निखारने के लिए आंख मूंदकर न करें इन चीज़ों पर भरोसा।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Common Beauty Myths: सोशल मीडिया पर आजकल तमाम लोग हेल्थ, ब्यूटी मेकअप और हेयर केयर से जुड़ी सलाह देते हुए मिल जाएंगे, लेकिन इन सब पर आंखें मूंद कर भरोसा कर लेना सही नहीं, क्योंकि कई बार ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और बात जब आपकी स्किन की हो, तो यहां और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी कुछ गलतफहमियों और उनके पीछे का सच। 

    1. मिथ- लगातार कोहनी के बल बैठकर बैठने से कोहनियां काली पड़ जाती हैं।

    सच्चाई- ये सच नहीं है कि कोहनी पर बल बैठने और काम करने से वो काली पड़ जाती हैं, बल्कि इसकी वजह साफ-सफाई की कमी होती है। अगर आप कोहनियों को हफ्ते में एक से दो बार साफ करते रहें, तो वो काली ही नहीं पड़ेगी। साथ ही सॉफ्ट भी रहेगी। इसे साफ करने के लिए नींबू, चीनी और शहद को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। नींबू की वजह से कोहनियों पर नेचुरल ब्लीच हो जाता है और शहद की वजह से कोहनियां मॉइस्चराइज रहती हैं।

    2. मिथ- एक बार क्रो फीट होने पर यह ठीक नहीं होता।

    सच्चाई- बढ़ती उम्र के साथ आंख के किनारों पर नजर वाली झुर्रियों को क्रो फीट कहते हैं। यह आंखों के आसपास की त्वचा का ख्याल नहीं रखने की वजह से होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप रात को सोने से पहले आंखों के आसपास  एलोवेरा जेल लगाएं, इसके जल्द और अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं। वैसे आजकल मार्केट में आई सीरम भी अवेलेबल हैं। ये भी इस प्रॉब्लम का कारगर सॉल्यूशन हैं साथ ही आंखों के आसपास की स्किन को ठंडक भी प्रदान करते हैं।

    3. मिथ- पीठ का कालापन कभी नहीं जा सकता, इसके लिए स्किन पॉलिशिंग पार्लर में जाकर ही करानी होगी।

    सच्चाई- घर में देसी उबटन लगाकर भी स्किन पॉलिशिंग की जा सकती है। इसके लिए आप बेसन, दही, हल्दी और सरसों का तेल मिक्स करके पेस्ट बनाएं। नहाने से 10 मिनट पहले इसे लगाएं। लगातार इस्तेमाल से आसानी से पीठ को चमका सकते हैं।

    खबरें और भी

    4. मिथ- फेशियल हेयर बिना केमिकल ट्रीटमेंट के ब्लीच नहीं हो सकते।

    सच्चाई- नही ऐसा नहीं है कि बिना केमिकल के फेशियल हेयर ब्लीच नहीं कर सकतेे हैं। आप घर में ही मसूर की दाल का पेस्ट बना लें। इसमें नींबू, शहद मिलाकर इस्तेमाल करें। वैसे ब्लीचिंग के लिए आलू का रस भी है बेहद फायदेमंद।

    ये भी पढ़ेंः- बोटोक्स ट्रीटमेंट्स से जुड़े कुछ मिथ और उनके पीछे की सच्चाई

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik