Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cotton Saree Care Tips: कॉटन साड़ियों को लंबे समय तक रखना है नया, तो इन तरीकों से करें उसकी देखभाल

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 08:11 AM (IST)

    Cotton Saree Care Tips अगर आपको कॉटन साड़ी की देखभाल का सही तरीका मालूम है तो आप अपनी कॉटन साड़ी को सालों तक पहन सकती हैं। कॉटन साड़ी की देखभाल कैसे क ...और पढ़ें

    Cotton Saree Care Tips: ऐसे करें कॉटन साड़ियों की देखभाल
    Cotton Saree Care Tips: ऐसे करें कॉटन साड़ियों की देखभाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cotton Saree Care Tips: कॉटन साड़ी देखने और पहनने में जितनी अच्छी दिखती है इनकी देखभाल करना उतनी ही बड़ा टास्क होता है। कॉटन साड़ियों को आप लगभग हर तरह के ओकेजन पर बिंदास होकर कैरी कर सकती हैं फिर चाहे वो ऑफिस हो या फिर फेस्टिवल-फंकशन। लेकिन इन साड़ियों के साथ एक बड़ी प्रॉब्लम भी है वो यह कि अन्य दूसरे फैब्रिक के मुकाबले कॉटन बहुत जल्दी रंग छोड़ देता है, जिससे धीरे-धीरे इनकी चमक फीकी पड़ती जाती है। तो आज हम कॉटन साड़ियों की कैसे करनी चाहिए देखभाल, इसके बारे में जानेंगे। 

    - नई कॉटन साड़ी को पहली बार धोने जा रही हैं तो उसे पहले 15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में रॉक सॉल्ट मिलाकर भिगो दें। इससे साड़ी का कलर पक्का हो जाता है।

    - ध्यान रहें कॉटन साड़ियों को हमेशा दूसरे कपड़ों से अलग धोना है।

    - कॉटन साड़ी को कभी भी डिटर्जेंट में न भिगोने की गलती न करें।

    - कॉटन साड़ियों की क्रिस्पीनेस बरकरार रखने के लिए उसे स्टार्च जरूर करें। बाजार में मिलने वाले स्टार्च के अलावा घर में पके हुए चावल के पानी भी अच्छा स्टार्च होता है।

    - कॉटन साड़ी को स्टार्च करने के बाद हमेशा साफ पानी से धोएं इससे दाग-धब्बे नहीं रह जाते। दूसरी बात कि कॉटन साड़ियों को धोने के बाद पानी निकालने के लिए निचोड़ने की गलती न करें।

    - ऐसी साड़ियों को हमेशा छांव में ही सुखाएं।

    - कॉटन साड़ियों को प्रेस करके ही रखें और प्रेस हमेशा हल्की गीली रहने पर करना है।

    - कॉटन साड़ी को हैंगर में लटकाकर रखने की जगह लिफाफे में रखें। 

    - बारिश में कॉटन साड़ियों को बीच-बीच मं चेक करते रहन रहें।

    - ज्यादा दिन तक सूटकेस में बंद कॉटन साड़ियों से अजीब तरह की बदबू आने लगती है। तो इसके लिए सूखे फूल और पत्तियों को सूटकेस में रखें।

    - साड़ी अक्सर फॉल की ओर से फटती है तो इस्तेमाल के बाद हल्के ब्रश से फॉल में लगी हुई गंदगी साफ कर लें।

    Pic credit- Pinterest