Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में त्वचा की समस्याओं को चुटकियों में दूर करेगा दही, आज ही बनाएं Skincare का हिस्सा

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 06:47 PM (IST)

    गर्मियों में स्किन का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप Skincare का खास ध्यान रखें। तेज धूप की वजह से त्वचा को काफी नुकसान हो सकती है। ऐसे में दही को अ ...और पढ़ें

    गर्मियों में Skincare में शामिल करें दही, मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    गर्मियों में Skincare में शामिल करें दही, मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में तपती धूप और गर्म हवाओं की वजह से त्वचा को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
    2. इससे बचने के लिए स्किन केयर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
    3. अपनी स्किन केयर में दही का इस्तेमाल, गर्मियों में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की मार सबसे ज्यादा हमारी त्वचा को ही झेलनी पड़ती है। गर्म हवा के थपेड़े और चिलचिलाती धूप, किसी भी व्यक्ति को त्वचा को झुलसा सकती है। इसलिए इस मौसम में स्किन का ख्याल रखने की काफी जरूरत होती है। इसके लिए Skincare में कुछ DIY Facepacks और बॉडी केयर को शामिल कर सकते हैं। ये स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से स्किन को ठंडक भी मिलती है और उनसे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता।

    ऐसी ही एक चीज है दही, जो गर्मियों में त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दही न सिर्फ गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि स्किन को भी हेल्दी रखने में काफी मदद कर सकता है। दही का इस्तेमाल स्किन केयर में अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। फेस पैक से लेकर बॉडी स्क्रब तक, दही कई तरीके से स्किन का ख्याल रख सकता है। आइए जानें कैसे दही को स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं।

    गर्मियों में स्किन केयर में दही का इस्तेमाल ऐसे करें-

    दही बॉडी स्क्रब

    गर्मियों में बॉडी स्क्रब काफी जरूरी होता है। पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से जमा गंदगी को साफ करने में बॉडी स्क्रब काफी मदद करता है। घर पर बॉडी स्क्रब बनाने के लिए प्लेन दही लें और इसमें ओट्स मिलाएं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन एक्सफोलिएट करती है और ओट्स फिजिकल एक्सफोलिएशन में मदद करता है। इस बॉडी स्क्रब से डेड स्किन सेल्स साफ होते हैं और पिग्मेंटेशन भी दूर होती है।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: कोमल और मुलायम त्वचा पाने के लिए Skincare में शामिल करें ये 5 जरूरी चीजें, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा कमाल

    दही और शहद फेस पैक

    दही का फेस पैक चेहरे को हाइड्रेशन और एक्सफोलिएशन एक साथ करता है। दरअसल, इस फेस पैक को शहद के साथ मिलाकर बनाया जाता है। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करती है और दही एक्सफोलिएट करता है। इस फेस पैक को साफ चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद गुनगुने या ठंडे पानी से इसे धो लें। आप पाएंगे कि आप स्किन पहले से ज्यादा मुलायम और निखरी हुई नजर आ रही है।

    खबरें और भी

    दही और नींबू फेस पैक

    दही और नींबू का फेस पैक स्किन टोन को बेहतर बनाता है। इसके लिए एक चम्मच दही में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन टोन में काफी सुधार होगा।

    दही आई मास्क

    दही की मदद से आप अपने डार्क सर्कल्स को भी कम कर सकते हैं। इस आई मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक खीरा घीस लें और उसमें दही मिलाकर आंखों के नीचले हिस्से पर लगाएं। ध्यान रहे कि यह आंखों के ज्यादा पास न लगाएं। इससे डार्क सर्कल्स कम होंगे और आंखें भी डीपफ भी होंगी।

    सनबर्न से राहत

    गर्मियों में सनबर्न की समस्या काफी आम होती है। इससे राहत पाने के लिए दही में एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे जलन शांत करने में काफी मदद मिलेगी।

    इन DIY Skincare टिप्स को ट्राई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की एलर्जी का पता लग जाए।

    यह भी पढ़ें: चेहरे पर पाना चाहते हैं सोने-सी चमक, तो स्किन केयर में शामिल करें हल्दी