यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Skin Care Tips: दिवाली के दिन चेहरे पर आएगा गजब का निखार, बस कुछ दिन पहले फॉलो करें ये टिप्स
Skin Care Tips त्योहार के दिन महिलाएं खूबसूरत नजर आने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। बस कुछ ही दिनों बाद दिवाली का त्योहार मनाया ...और पढ़ें

HighLights
- दिवाली के दिन खूबसूरत नजर आना चाहते हैं, तो फॉलो करें ये टिप्स।
- चेहरे पर चमक चाहिए, तो आप भऱपूर नींद लें।
- ग्लोइंग स्किन के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: दिवाली के दिन हर कोई चाहता है कि वह सबसे खूबसूरत लगे। दिवाली से कुछ दिनों पहले ही आउटफिट, मेकअप, ज्वेलरी यहां तक फुटवियर भी लोग पहले से ही सोच कर रखते हैं। ऐसे में लुक अगर परफेक्ट चाहते हैं, तो आपकी स्किन भी तो परफेक्ट होनी चाहिए। दिवाली के दिन ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ चीजों का ध्यान पहले से ही रखा जाए, तो चेहरे पर तमक बनी रहती है।
भरपूर नींद
चेहरे पर चमक चाहिए तो जरूरी है कि आप भऱपूर नींद लें। दिवाली की एक रात पहले आप जल्दी सो जाए और सुबह जल्दी उठे इससे आप दिनभर फ्रेश फील करेंगी और शाम के समय कोई आपके चेहरे से नजर नहीं हटा पाएगा।
हाइड्रेट
स्किन की चमक बरकरार रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी की कमी से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इसके अलावा विटामिन-सी का सेवन बढ़ाएं रोजाना पानी में एक नींबू का टुकड़ा मिलाकर पिएं।
जंक फूड्स कम करें
जंक फूड्स खाने से डायजेशन स्लो हो जाता है। ये शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से ये गट के गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाता है, जिससे हेल्थ के साथ स्किन भी खराब होने लगती है।
यह भी पढ़ें:बालों की मजबूती के लिए लगाएं अंडे से बने ये 4 तरह के हेयर मास्क
हेल्दी खाएं
प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन कम करके हेल्दी और संतुलिक आहार लेना शुरू करें। कार्ब्स, प्रोटीन, फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
स्ट्रेचिंग और कार्डियो
स्ट्रेचिंग और कार्डियो को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। एक हेल्दी जीवन जीने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें। जिसमें स्ट्रेचिंग और कार्डियों को जरूर शामिल करें।
शुगर कम करें
रोजाना शुगर इनटेक को कम करके काफी हद तक स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है। शुगर कम करने से चेहरे पर पिंपल आदि की समस्या कम होगी।
डिटॉक्स करें
शरीर को डीटॉक्स करें। पानी में नींबू और शहद मिलकर सुबह-सुबह पिएं। इससे आपकी स्किन पर ग्लो आएगा।
यह भी पढ़ें: सरसों के तेल से भी चमक जाएंगे आपके दांत, पीलेपन के कारण लोगों के सामने नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.