Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Roop Chaturdashi 2024: चेहरे पर पाना हैं चांद-सा निखार, तो रूप चतुर्दशी पर ट्राई करें ये इंस्टेंट फेस पैक

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 08:03 AM (GMT+05:30)

    दीवाली (diwali 2024) के दिन लोग सिर्फ अपने घर को ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती को भी निखारते हैं। यही वजह है कि दीवाली से एक दिन पहले छोटी दीवाली को रूप ...और पढ़ें

    इन इंस्टेंट फेस पैक से पाएं इंस्टेंट ग्लो (Picture Credit- Freepik)
    इन इंस्टेंट फेस पैक से पाएं इंस्टेंट ग्लो (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. इस साल 31 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार मनाया जाता है।
    2. यह त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।
    3. इस मौके पर चेहरे पर इंस्टेंट निखार के लिए ये फेस पैक ट्राई करें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव 29 अक्टूबर से धनतेरस के साथ शुरू होगा। इसके बाद नरक चतुर्दशी, दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी के दिन ही छोटी दीवाली मनाई जाती है। साथ ही इस दिन को रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन खासतौर पर अपनी सुंदरता को निखारने का दिन होता है। इस दिन महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के लिए कई उपाय अपनाती हैं।

    हालांकि, दीवाली की तैयारियों और रोज भी भागदौड़ की वजह से अक्सर महिलाएं अपने चेहरे पर कम ही ध्यान दे पाती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ इंस्टेंट फेस पैक के बारे में, जो आपके चेहरे को मिनटों में निखार देगा।

    यह भी पढ़ें-  त्योहारों में लौटाना चाहते हैं चेहरे का खोया निखार, तो इन 5 फेस पैक्स को जरूर करें ट्राई

    ​चंदन और गुलाब जल

    अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए आप ​चंदन और गुलाब जल का फेस पैक बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और यह त्वचा को निखारने में काफी मददगार होता है। इसे बनाने के लिए चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर धो लें।

    ​एलोवेरा और शहद

    इसे बनाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल और शहद एक साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय बाद इसे धो लें। िसे लगाने से आपकी स्किन कांच की तरह चमक उठेगी।

    खबरें और भी

    ​दही और संतरे के छिलके का पाउडर

    इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले सूखे हुए संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें दही मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

    ​हल्दी और बेसन

    इस इंस्टेंट फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इसमें जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में गुलाब जल या दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

    ​मेथी और दही

    इसे बनाने के लिए मेथीदाने को रात भर पानी में भिगोकर रखें। अब इसे पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इसमें दही अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस पैक को लगाएं और सूखने पर धो लें।

    ​नीम और मुल्तानी मिट्टी

    नीम और मुल्तानी मिट्टी दोनों की त्वचा के लिए काफी लाभकारी होते हैं। अपने चेहरे को चमकाने के लिए आप इससे फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में नीम पाउडर मिलाएं और फिर इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे लगाएं और फिर सूखने के बाद धो लें।

    यह भी पढ़ें-  प्रदूषण से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाता है Activated Charcoal, जानें कैसे