Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झुर्रियों, दाग-धब्बों और टैनिंग गायब करने का 'सुपर हैक' है मसूर दाल, घर पर ऐसे बनाएं क्रीम, पैक और स्क्रब!

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:54 AM (IST)

    मसूर की दाल के गुण त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद करते हैं, आइए जानें इसे स्किनकेयर में शामिल करने का तरीका। ...और पढ़ें

    स्किनकेयर में भी शामिल की जा सकती है मसूर की दाल (Image Source: AI Generated)

    स्किनकेयर में भी शामिल की जा सकती है मसूर की दाल (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मसूर की दाल सिर्फ सेहत को ही फायदा नहीं पहुंचाती, यह त्वचा के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। फिर चाहे चेहरे की रंगत साफ करनी हो, डेड स्किन सेल्स को हटाना हो यह फिर टैनिंग और दाग-धब्बों को कम करना हो। अगर आप बाजार में मिलने वाले महंगे स्किनकेयर प्रॉडक्ट्स पर कम और घरेलू नुस्खों पर भरोसा ज्यादा करते हैं आइए जानें इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का तरीका। 

    मसूर की दाल का फेस पैक 

    चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने और चमक बढ़ाने के लिए मसूर की दाल से बना फेस पैक असरदार साबित हो सकता है। 

    सामग्री 

    • 2 बड़े चम्मच मसूर दाल 

    • 1 चम्मच दूध 

    • 2-3 बूंद गुलाब जल 

    बनाने और लगाने की विधि 

    इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मसूर दाल को रातभर भिगोकर रखना है। अगले दिन सुबह इसे बारीक पीसकर 2-3 बूंद गुलाब जल और 1 चम्मच दूध मिक्स करें। इस पैक को चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगाए रखें और फिर गीले हाथों से मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें। 

    मसूर दाल एंटी एजिंग क्रीम 

    त्वचा चाहे कम उम्र में बूढ़ी हो रही हो या बढ़ती उम्र में त्वचा को जवान रखना हो, इसके लिए घर पर बनी एंटी एजिंग क्रीम फायदेमंद हो सकती है। 

    सामग्री 

    • 5 बड़े चम्मच मसूर दाल 

    • 3-4 बूंद गुलाब जल 

    • 1 विटामिन ई कैप्सूल 

    • 1 चम्मच एलोवेरा जेल 

    • 2 चम्मच ग्लिसरीन 

    बनाने और लगाने की विधि 

    दाल को गुलाब जल में रातभर भिगोकर रख देना है। अगले दिन इसे मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। अब इस महीन पेस्ट में 2 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 3-4 बूंद गुलाब जल की मिलाएं। सबसे आखिर में विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर लें। आपकी एंटी एजिंग क्रीम तैयार है, इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। सुबह-शाम इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 

    मसूर दाल का स्क्रब

    चेहरे पर टैनिंग हटाने के लिए मसूर दाल से बना स्क्रब स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। 

    सामग्री

    • 2 चम्मच मसूर दाल 

    • 1 चम्मच कच्चा दूध या दही 

    • 1/2 चम्मच शहद  

    बनाने और लगाने की विधि 

    2 चम्मच मसूर दाल का दरदरा पाउडर बना लेना है, फिर इसमें कच्चा दूध और शहद मिक्स करके स्क्रब तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर 5 मिनट लगाए रखने के बाद सादे पानी से धो लेना है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ऑयली और चिपचिपी स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 3 होममेड फेस पैक, नोट करें बनाने और लगाने का सही तरीका

    यह भी पढ़ें- सनटैन ने छीन लिया है चेहरे का ग्लो? इन आसान और नेचुरल तरीकों से बिना पैसे खर्च किए पाएं बेदाग त्वचा

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।