बालों को जड़ों से मजबूत बनाने का 'नेचुरल टॉनिक' है कद्दू के बीज का यह तेल, नोट करें बनाने का सही तरीका
घर का बना कद्दू के बीज का यह तेल बालों की खोई हुई रौनक लौटा सकता है, बस जरूरत है इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करने की।

बालों की मजबूती के लिए कद्दू के बीज से बना तेल (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर रोज की भागदौड़, तनाव और खराब जीवनशैली बालों के कमजोर होने के सबसे प्रमुख कारणों में से है। फिर इसके लिए हम बाजार की तरफ भागते हैं, जबकि समाधान घर में ही है। हम बात कर रहे हैं कद्दू के बीजों से बने तेल की, जिसकी मदद से बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही उन्हें जड़ों से मजबूती दी जा सकती है।
बालों की मजबूती के लिए कद्दू के बीज से बना तेल
कद्दू के बीज एंटीऑक्सिडेंट्स, ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट्स, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन ई और जिंक से भरपूर होते हैं। इस तरह ये बीज बालों को झड़ने से रोकने, उन्हें जड़ों से मजबूती देने और उनकी ग्रोथ में भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कद्दू के बीज का तेल घर पर कैसे बनाएं:
सामग्री
1/2 कप कद्दू के बीज
1 कप नारियल का तेल
1 छोटा चम्मच कलौंजी
विधि
कद्दू के बीज का तेल बनाने के लिए इन्हें सबसे पहले साफ पानी से धो लें।
इसके बाद इन बीजों को किसी प्लेट में फैलाकर सुखाने के लिए रख दें ताकि नमी खत्म हो जाए।
अब एक पैन में इन बीजों को डालकर भून लें। ध्यान रहें कि तेज आंच पर नहीं भूनना है इससे पोषक तत्व खत्म होने का डर रहता है।
इन बीजों को प्लेट में ठंडा होने के लिए रख देना है।
जब ये ठंडे हो जाएं तो मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लेना है।
अगले स्टेप में 1 कप नारियल का तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
जैसे ही तेल हल्का गर्म हो जाए उसमें कद्दू के दरदरे पिसे हुए बीज भी डालें।
इसमें 1 छोटा चम्मच कलौंजी भी डालें।
तेल को कम से कम 15-20 मिनट तक मध्यम आंच पर गर्म होने देना है।
चम्मच से बीजों को चलाते रहें, जिससे वो पैन में चिपके नहीं।
फिर गैस बंद करके तेल ठंडा होने के लिए रख दें।
बर्तन में तेल छानने के लिए एक साफ सूती कपड़ा का इस्तेमाल करें।
अब इस साफ तेल को तेल की शीशी में भरकर लेना है, तैयार है आपका कद्दू के बीजों से बना तेल।
लगाने का तरीका
इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार लगाया जा सकता है। बाल धोने से पहले एक कटोरी में गुनगुना तेल लें और उससे स्कैल्प की 5 मिनट तक मसाज करें। इसके 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
यह भी पढ़ें- महंगे हेयर प्रोडक्ट्स छोड़ें और रोज सुबह पिएं आंवला जूस, बाल होंगे जड़ से घने और मजबूत
यह भी पढ़ें- हीट स्टाइलिंग से डैमेज बालों के लिए रामबाण है भृंगराज-आंवला हेयर मास्क, नोट करें बनाने और लगाने की पूरी विधि
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
