विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चेहरे पर आएगा ऐसा निखार कि सब पूछेंगे राज! ट्राई करें गुलाब की पंखुड़ियों और कच्चे दूध से बना यह फेस पैक

Published: Wed, 12 Aug 2026 08:05 AM (GMT+05:30)

पूजा में इस्तेमाल होने वाली गुलाब की पंखुड़ियों को फेंकने के बजाय स्किनकेयर में इस्तेमाल कर इससे फेस पैक तैयार किया जा सकता है।

गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक (Image Source: AI Generated)

गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुलाब का फूल केवल प्यार का इजहार करने या पूजा पाठ में इस्तेमाल नहीं होता, यह सदियों से स्किनकेयर का हिस्सा रहा है। आपने गुलाब की पंखुड़ियों से बने गुलाब जल को तो बहुत बार लगाया होगा, लेकिन इस बार हम आपके लिए इन्हीं पंखुड़ियों से बने फेस पैक बनाने की जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप बिना किस केमिकल प्रोडक्ट के नेचुरली चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं तो गुलाब का यह फेस पैक असरदार साबित हो सकता है। 

गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक 

चेहरे पर टैनिंग हो, थकान हो, पिगमेंटेशन बढ़ती जा रही हो, इन सभी में गुलाब की पंखुड़ियों से बना यह फेस पैक फायदेमंद हो सकता है। आइए इसे बनाने और लगाने का तरीका: 

सामग्री 

  • 10-12 गुलाब की पंखुड़ियां 

  • 1 बड़ा चम्मच चंदन या मुल्तानी मिट्टी पाउडर 

  • 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध 

  • 1 छोटा चम्मच शहद 

  • 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल (ऑप्शनल) 

विधि 

  1. फेस पैक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले गुलाब के पंखुड़ियों को धोकर और फिर दूध में भिगोकर रख देना है। 

  2. अगले स्टेप में 15-20 मिनट बाद इन पंखुड़ियों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। 

  3. इसके बाद गुलाब के इस पेस्ट में 1 चम्मच चंदन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी में से कोई भी मिक्स करें। 

  4. 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 छोटा चम्मच शहद भी अच्छे से मिला लें। 

  5. अगर पेस्ट जरूरत से ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमें हल्का पानी भी मिलाया जा सकता है। 

  6. अब फ्रेश एलोवेरा जेल के पत्ती लें, उसे अच्छ से धोएं और उसमें से जेल निकाल लें। 

  7. सबसे आखिर में पेस्ट में 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल भी मिक्स कर लेना है।

  8. अपका गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक तैयार है। 

लगाने का तरीका

फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लेना है। अब पैक को उंगलियों या फिर ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। इसे लगाने के बाद कम से कम 20 मिनट तक सूखने का इंतजार करें। जब पैक सूख जाए तो हाथ गीला करके हल्के-हल्के सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट मसाज करें और उसके बाद सादे पानी से धो लें। इसके बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना न भूलें। इसकी मदद से चेहरे से डेड स्किन, टैनिंग हटाने और स्किनटोन सुधारने में मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- मलाई में इन 5 चीजों को मिलाकर पाएं लंबे समय तक टिकने वाला ग्लो, दाग-धब्बे होंगे कम और आएगा पार्लर जैसा निखार

यह भी पढ़ें- बारिश में भीगना पड़ सकता है भारी! फंगल इन्फेक्शन और हेयर फॉल से बचने के लिए आज ही अपनाएं ये आदतें

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।