Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शेविंग करने के तुरंत बाद चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, स्किन में हो जाएगी एलर्जी

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 03:06 PM (IST)

    शेविंग करने के बाद कुछ लोग तुरंत क्रीम लगा लेते हैं। कई बार यह काफी खतरनाक हो सकता है। इससे आपके चेहरे पर दाने निकल सकते हैं। ऐसा तुरंत कभी नहीं करना ...और पढ़ें

    शेव करने के बाद हमेशा एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    शेव करने के बाद हमेशा एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शेव करने के तुरंत बाद चेहरे पर कुछ चीजों का उपयोग करने से स्किन में एलर्जी हो सकती है। कई लोग शेव करने के बाद चेहरे पर कुछ ऐसी चीजें लगा लेते हैं जिससे आपको स्किन एलर्जी हो सकती है। वहीं आपके चेहरे पर निशान भी पड़ सकते हैं। आज हम आपको तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें तुरंत शेविंग करने के बाद नहीं लगाना चाहिए। 

    1. परफ्यूम 

    कुछ लोग शेविंग करने के बाद परफ्यूम अप्लाई करते हैं। बता दें कि इसमें अल्कोहल और अन्य रसायन होते हैं जो स्किन को खराब कर देते हैं। शेव करने के तुरंत बाद चेहरे पर परफ्यूम या कोलोन लगाने से स्किन में जलन, खुजली और इचिंग हो सकती है। इसलिए कभी भी शेविंग के तुरंत बाद परफ्यूम न लगाएं। कई बार परफ्यूम लगाने से आपकी स्किन में जलन भी हो सकती है। यह जलन काफी खतरनाक होती है। 

    यह भी पढ़ें : इस पौधे की पत्तियों का भूलकर भी न करें सेवन- चाहकर भी कुछ याद नहीं कर पाएंगे- Memory हो जाएगी खत्म

    2. खुशबूदार क्रीम  

    कोई भी क्रीम लगाने से आपके चेहरे पर एलर्जी हो सकती है। मेकअप या फाउंडेशन में भी रसायन और अल्कोहल होते हैं जो स्किन को परेशान कर सकते हैं। शेव करने के तुरंत बाद चेहरे पर मेकअप या फाउंडेशन लगाने से स्किन में जलन, खुजली होती है।

    वहीं खुशबूदार क्रीम आपकी स्किन में एलर्जी और खुश्की पैदा कर देती है। इससे आपके चेहरे पर कई बार छोटे-छोटे दाने भी निकल जाते हैं। जिससे काफी परेशानी होने लगती है। ऐसे में इस तरह की क्रीम लगानें से आपको बचना चाहिए। यह चेहरे की सुंदरता के खत्म कर देती हैं। 

    खबरें और भी

    3. हेयर रिमूवल क्रीम या जैल

    हेयर रिमूवल क्रीम या जेल में रसायन होते हैं जो स्किन में एलर्जी का कारण होते हैं। शेव करने के तुरंत बाद चेहरे पर हेयर रिमूवल क्रीम या जेल लगाने से स्किन में जलन होना शुरू हो जाती है। इससे आपकी स्किन खराब होने लगती है। तुरंत शेविंग करने या शेविंग कराने के बाद यह क्रीम या जैल आपको लगाने से बचना चाहिए। 

    शेव करने के तुरंत बाद चेहरे पर क्या लगाएं 

    - एक मॉइस्चराइज़र या आफ्टर-शेव बाम लगाएं जो स्किन को नरम और मॉइस्चराइज़ करे।

    - एक कूलिंग जेल या आफ्टर-शेव जेल लगाएं जो स्किन को आराम दे।

    - एक स्किन टोनर लगाएं जो स्किन को संतुलित करे।

    यह भी पढ़ें : आप भी Wallet में रखते हैं एटीएम या Credit Card, स्कैमर पलक झपकते ही कर सकते हैं कंगाल- जानिए कैसे