यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Skin Care Tips: भूलकर भी न मिलाएं गुलाब जल में ये चीजें, चेहरा हो जाएगा खराब
Skin Care Tips चेहरे पर गुलाब जल लगाने के कई फायदे हैं। यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ पोषण भी देता है। इसमें मौजूद गुण स्किन के दाग-धब्बे और झुर् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: हर किसी को खूबसूरत चेहरे की चाहत होती है। इसके लोग न जाने कई तरीके आजमाते हैं। स्किन की रंगत निखारने के लिए अक्सर लोग चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई करते हैं, जिससे सनटैन, झुर्रियां आदि कम होती है।
इसमें मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण चेहरे को हाइड्रेटेड रखते हैं, जिससे त्वचा खिली खिली नजर आती है। कई बार हम इसे क्लींजर की तरह तो कई बार फेसपैक के साथ मिलाकर यूज करते हैं। देखा जाए तो औषधीय गुणों से भरपूर गुलाब जल चेहरे की गंदगी साफ करने से लेकर उसे प्रोटेक्ट करने और चेहरे में निखार लाने तक का काम करता है, लेकिन कुछ गलत तरीकों से इसका इस्तेमाल करने पर स्किन को नुकसान भी होता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किन चीजों को गुलाब जल में कभी भी नहीं मिलना चाहिए।
गुलाब जल में भूलकर भी न मिलाएं ये चीजें
सिरका और गुलाबजल
बेशक सिरका चेहरे के दाग धब्बों से निजात दिलाता है, लेकिन गुलाब जल के साथ मिलाकर इसका प्रयोग आपके चेहरे के लिए घातक हो सकता है। ऐसा करने से आपके स्किन का पीएच बदल जाता है।
बेकिंग सोडा और गुलाबजल
वैसे तो दोनों ही चीजें नेचुरल हैं, लेकिन इनकी प्रकृति अलग-अलग होने से ये आपस में मिलकर आपके चेहरे पर रिएक्शन कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा डल पड़ सकता है और दाने भी निकल सकते हैं। इतना ही नहीं हमारा चेहरा संवेदनशील होता है, इसलिए शुष्क हो जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: क्या फटने लगी हैं आपकी एड़ियां, तो इन्हें कोमल बनाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
एसेन्शियल ऑयल और गुलाब जल
कुछ लोग गुलाब जल में एसेन्शियल ऑयल मिलाकर फेस पर लगाते हैं, लेकिन अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी या फिर अस्थमा है. तो इसके इस्तेमाल से आपको रिएक्शन हो सकता है। जो चेहरे के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
नींबू और गुलाब जल
चेहरा हो या कपड़े नींबू का रस दाग धब्बों को छुड़ाने में चैंपियन है, लेकिन इसके रस में गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्किन खराब हो सकती है और चेहरा भी ड्राई पड़ सकता है।
विच हेजल और गुलाब जल
वैसे तो विच हेजल एक जड़ी बूटी है और गुलाब जल भी प्रकृति चीज ही है, लेकिन इन दोनों को एक साथ मिलाकर नहीं लगाना चाहिए। इन्हें मिलाकर लगाने से चेहरा और भी ज्यादा ड्राई हो जाता है और उसमें खुजलाहट भी होने लगती है।
यह भी पढ़ें: क्या फटने लगी हैं आपकी एड़ियां, तो इन्हें कोमल बनाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik