यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शैम्पू करते समय ज्यादा टूटते हैं बाल? तो रोकने के लिए अपनाएं 4 टिप्स, कम होगा हेयर फॉल
बालों का झड़ना एक आम समस्या है लेकिन शैम्पू करते समय यह समस्या और बढ़ जाती है। बाल धोते समय की गई कुछ गलतियों की वजह से ऐसा हो सकता है। इसलिए हेयर वॉश ...और पढ़ें

HighLights
- हेयर वॉश के समय ज्यादा बाल टूटते हैं
- गीले बालों ज्यादा आसानी से टूटने लगते हैं
- हेयर वॉश करते वक्त कुछ टिप्स का ध्यान रखने से बालों का टूटना कम किया जा सकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hair Care Tips: रोजाना थोड़े बहुत बाल टूटना आम बात है, लेकिन शैम्पू करते समय बाल ज्यादा टूटते हैं। दरअसल, जब बाल गीले होते हैं, तो बाल आसानी से टूटने लगते हैं। कई बार बाल धोते समय ज्यादा तेज रगड़ने या केमिकल वाले शैम्पू (Hair Care Routine) के इस्तेमाल से भी बाल कमजोर होने लगते हैं। इन वजहों से बाल ज्यादा टूटते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (Hair Wash Tips) बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप बालों का टूटना कम कर सकते हैं।
सही शैम्पू चुनें
हर व्यक्ति के बाल अलग तरह के होते हैं। इसलिए हर शैम्पू हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता। इसलिए अपने बालों के टाइप के हिसाब से शैम्पू चुनें। अगर आपके बाल घुंघराले हैं, तो शैम्पू चुनते वक्त और सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आपके बाल रूखे हैं, तो मॉइश्चराइजिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें। साथ ही, ध्यान रखें कि शैम्पू में ज्यादा हार्ड केमिकल्स न हो।
यह भी पढ़ें: बालों के लिए दवा से कम नहीं है प्याज का रस, इन दो तरीकों से करेंगे इस्तेमाल, तो हेयर फॉल हो जाएगा कम
बाल धोने का सही तरीका अपनाएं
गीले बाल ज्यादा कमजोर होते हैं, इसलिए अगर इन्हें हेयर वॉश करते समय ज्यादा जोर से रगड़ते हैं या नाखुनों से स्क्रैच करते हैं, तो बाल टूटने लगते हैं। इसलिए बालों को धोते समय उंगलियों की टिप्स से धीरे-धीरे स्कैल्प की मसाज करें। साथ ही, शैम्पू करने से पहले कंघी से अपने बालों को सुलझा लें, ताकि धोते वक्त वे कम टूटें।
गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
बालों को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। इससे बाल ड्राई और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हेयर वॉश के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और कंडीशन को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे बाल टूटेंगे कम और शाइनी भी दिखेंगे।
खबरें और भी
कंडीशनिंग और हेयर मास्क का इस्तेमाल करें
शैम्पू करते वक्त बालों का नेचुरल मॉइश्चर भी छिन जाता है। इसलिए शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाना बहुत जरूरी है। कंडीशनर बालों को सॉफ्ट बनाता है, जिससे बाल कम उलझते हैं और टूटते भी कम हैं। इसके अलावा, हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। यह बालों का टूटना कम करता है और उन्हें खूबसूरत बनाता है।