Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Homemade Kajal: काजल लगाना है पसंद, तो घर पर इस आसान तरीके से करें इसे तैयार

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 01:02 PM (IST)

    Homemade Kajal बाजार में मिलने वाले काजल में केमिकल्स की मात्रा ज्यादा होती हैं जिसका रोजाना इस्तेमाल आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है। तो अगर आप भी क ...और पढ़ें

    Homemade Kajal: घर पर बने काजल के फायदे जानती हैं आप?
    Homemade Kajal: घर पर बने काजल के फायदे जानती हैं आप?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Kajal: अगर आपको रोज मेकअप करना पसंद है, तो आप काजल का उपयोग भी जरूर करती होंगी। काजल, मेकअप का एक ऐसा हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल वे भी करते हैं, जो मेकअप नहीं करते। ऐसा इसलिए क्योंकि काजल आपकी आंखों को हाइलाइट करता है और चेहरे को ब्राइट व ज़िंदा बनाता है। यही वजह है कि कई महिलाएं इसके बिना रह नहीं पातीं।

    इसलिए आप माने या न मानें, काजल एक ऐसी चीज़ है, जिसे आपको अपने मेकअप बैग में ज़रूर रखना चाहिए। काजल भी कई तरह के आते हैं, कुछ गहरे होते हैं तो कुछ हल्का टिंट छोड़ते हैं। इसके अलावा स्मज-प्रूफ काजल फैलते नहीं हैं। हालांकि, काजल कई बार आई-इन्फेक्शन और दूसरी दिक्कतों का कारण भी बन जाता है। बाज़ार में मिलने वाले काजल में केमिकल्स होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। वैसे आप चाहें तो काजल तो घर पर भी काजल तैयार किया जा सकता है, जिससे आंखों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता। तो आइए जानें कि घर पर काजल कैसे तैयार किया जा सकता है।

    इसके लिए आपको क्या चाहिए होगा?

    • देसी घी
    • बाती
    • दिया
    • एक छोटी डिबिया
    • एक चम्मच या टूथपिक

    काजल बनाने का तरीका

    • एक दिया लें
    • अब बाती को दिये में लगा दें
    • अब बाती के ऊपर थोड़ा गाय का देसी घी डालें
    • अब इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें
    • उसके बाद दिये में थोड़ा और घी डालें
    • अब दिये को ऊपर से ढकने के लिए प्लेट या ढक्कन का इस्तेमाल करें
    • इसे इस तरह से बाती के ऊपर रखें जिससे सारा काला काजल प्लेट में जमा हो जाए
    • अब इस काजल को चम्मच या फिर टुथपिक की मदद से जमा कर लें
    • अब इसे किसी छोटी सी डिबिया में ट्रांसफर कर दें
    • फिर ऊपर से इसमें घी की 1-2 बूंदें डाल मिला लें
    • इसे आप 6 महीने तक स्टोर कर सकती हैं

    घर पर बने काजल के क्या फायदे हैं

    • इसमें केमिकल्स नहीं होते
    • इसका इस्तेमाल नवजात बच्चों पर भी कर सकते हैं
    • इससे आंखे हाइड्रेट और मॉइश्चराइज़ हो जाती हैं
    • आंखों में गंदगी नहीं जाती
    • आंखों की मांसपेशियां और नसें मज़बूत होती हैं
    • आंखों में चमक आती है

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कई बार नैचुरल चीज़ों से भी एलर्जी हो जाती है। ऐसे में पैच टेस्ट करना जरूरी है। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel