Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dark Underarms Treatment: अंडरआर्म्स का कालापन आपको शर्मिंदा करता है? तो इन उपायों से करें स्किन का रंग साफ

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 02 Jun 2021 06:15 PM (IST)

    Dark Underarms Treatment कुछ महिलाएं बिना किसी हिचक के स्लीवलेस टी-शर्ट गाउन और ब्लाउज पहनती हैं लेकिन कुछ महिलाएं ये सब कुछ पहनना तो चाहती हैं लेकिन ...और पढ़ें

    टाइट कपड़े, हार्मोनल बदलाव और ज्यादा स्मोकिंग से भी अंडरआर्म्स काली पड़ने लगती है।
    टाइट कपड़े, हार्मोनल बदलाव और ज्यादा स्मोकिंग से भी अंडरआर्म्स काली पड़ने लगती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अंडरआर्म्स हमारे शरीर का एक नाजुक अंग है, जो भले ही दिखता नहीं है, लेकिन इसकी खूबसूरती बहुत मायने रखती है। गर्मी में पसीना बहुत आता है तो हम पसीने की दुर्गंध से बचने के लिए डियोड्रैंट का इस्तेमाल करते हैं जिनकी वजह से स्किन काली पड़ने लगती है। कई बार टाइट कपड़े, हार्मोनल बदलाव और ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से भी अंडरआर्म्स की स्किन काली पड़ने लगती है।

    कई महिलाएं बिना किसी हिचक और परेशानी के स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनती हैं, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो ये सब कुछ पहनना तो चाहती हैं लेकिन काली अंडर आर्म्स की वजह से पहनने से हिचकती है। काली स्किन आपको शर्मिंदगी का अहसास कराती है तो परेशान नहीं होइए। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप काली अंडरआर्म्स को साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे करें अंडरआर्म्स का कालापन दूर।

    बेसन से करें अंडरआर्म्स का कालापन दूर:

    बेसन अंडरआर्म्स के नीचे की स्किन का कालापन दूर करने में बेहद उपयोगी है। बेसन, दही और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। स्किन को गोरा करने वाले इस घरेलू पैक का इस्तेमाल अंडरआर्म्स के नीचे लगाएं, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में निखार साफ नज़र आएगा।

    नींबू तथा चीनी भी है असरदार:

    नींबू और चीनी से अंडरआर्म्स में 15 मिनट तक स्क्रब करें। स्क्रब करने से स्किन की ऊपरी परत में जमी गंदगी साफ हो जाएगी।

    बेकिंग सोडा और हल्दी का करें सेवन:

    एक चम्मच बेसन और एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पानी की मदद से इसे गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब काली बगलों पर इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से स्किन को साफ करें। इस प्रयोग को दो दिन का गैप लेने के बाद जरूर दोहराएं।

    खबरें और भी

    बेकिंग सोडा और वेनेगर:

    आप बेकिंग सोडा के साथ सेब के सिरके का इस्तेमाल करके भी अपनी स्किन को साफ और उजला बना सकती हैं। एक चम्मच विनेगर में बेकिंग सोडा की उचित मात्रा मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को बगलों में लगाकर कुछ देर रखें फिर पानी से धो लें। नियमित रूप से प्रयोग करने पर बगलों का कालापन पूरी तरह से चला जाएगा।

    नींबू का रस:

    नहाने से पहले नींबू के स्लाइस से अंडरआर्म्स को घिसें, और इसके बाद माइस्चुराइजर लगाएं। नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है जो धीरे-धीरे अंडरआर्म्स का रंग हल्का कर देता है।

    खीरा और आलू करेगा अंडरआर्म्स साफ:

    आलू या खीरे के स्लाइस को अंडरआर्म्स पर रगड़े और 15 मिनट बाद धो डालें, जल्द ही आपकी अंडरआर्म्स का रंग हल्का दिखने लगेगा।

    गुलाब जल और चंदन:

    गुलाब जल के साथ चंदन का पेस्ट बनाएं, इसे अंडरआर्म्स पर लगाए। कुछ देर बाद इसे वॉश करें। गुलाब जल स्किन को ठंडा करेगा और चंदन स्किन का रंग साफ करेगा। 

                                     Written By: Shahina Noor