Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चिलचिलाती धूप में झुलस गई है आपकी कोमल त्वचा, तो Sunburn से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

    Updated: Fri, 31 May 2024 04:08 PM (IST)

    गर्मियों में सेहत के साथ ही त्वचा भी काफी प्रभावित होती है। इस मौसम अकसर कई सारे लोग Sunburn का शिकार हो जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों ...और पढ़ें

    इन तरीकों से पाए सनबर्न से राहत (Picture Credit- Freepik)
    इन तरीकों से पाए सनबर्न से राहत (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में अकसर तेज धूप सेहत के साथ ही आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
    2. Sunburn इस मौसम में होने वाली त्वचा संबंधी सबसे आम समस्या है।
    3. हालांकि, कुछ आसान से घरेलू उपायों की मदद से इससे जल्द छुटकारा पाया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी अब लोगों का हाल बेहाल करने लगी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार गर्मी की वजह से लोगों की जान जाने की खबरें सामने आ रही है। ऐसे यह कहना गलत नहीं है कि अब गर्मी का सितम अपने चरम पर पहुंच चुका है। पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी (Severe Heat) की आग से धधक रहे हैं। ऐसे में सूरज की चुभती और जलती किरणों का असर सिर्फ हमारी सेहत ही नहीं, त्वचा पर भी देखने को मिल रहा है।

    सेहत के साथ ही इस मौसम में त्वचा संबंधी कई समस्याएं भी लोगों के लिए परेशानी की वजह बनती है। Sunburn इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे इन दिनों कई लोग प्रभावित है। ऐसे में आप इस आर्टिकल मे जानेंगे सनबर्न से बचने के लिए कुछ आसान से घरेलू उपाय-

    यह भी पढ़ें-  चेहरे से झाईयां और कालापन दूर करेंगे Mulethi Facepacks, लौट आएगा चेहरे का नूर

    क्या है सनबर्न

    सनबर्न एक सामान्य त्वचा से जुड़ी समस्या है, लंबे समय तक सूरज की हानिकारक यूवी किरणों के देर तक संपर्क में आने से होती है। इसकी वजह से अकसर त्वचा लाल हो जाती है, सूजन आ जाती है और दर्द भी होता है। बार-बार इस तरह की समस्या होने से कई बार स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। सनबर्न से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-

    ठंडा पानी

    सनबर्न होने पर सबसे प्रभावी तरीका ठंडे पानी का इस्तेमाल है। अकसर धूप से झुलसने की वजह से त्वचा में सूजन आ जाती है, जिसे कम करने में ठंडा पानी मदद कर सकता है। अगर शुरुआती स्टेज में ही ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जाए, तो सनबर्न को बिगड़ने से रोक सकता है। हालांकि, क्लोरीनयुक्त पूल के पानी और बर्फ का इस्तेमाल न करें।

    खबरें और भी

    बेकिंग सोडा और ओटमील

    अपनी झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए आप बेकिंग सोडा और ओटमील का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए ठंडे पानी में कुछ बड़े चम्मच बेकिंग सोडा या एक कप ओट्स मिलाने से राहत मिल सकती है। बेकिंग सोडा धूप से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है, जबकि ओटमील जलन को शांत कर त्वचा की नमी बरकरार रखता है।

    एलोवेरा जेल

    एलोवेरा त्वचा संबंधी कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। सनबर्न में भी इसका इस्तेमाल काफी लाभकाफी होता है। एलोवेरा की मदद से सनबर्न के कारण होने वाली चुभन से तुरंत राहत मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि धूप से झुलसी त्वचा के लिए एलोवेरा बेस्ड लोशन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इनमें त्वचा को परेशान करने वाले तत्व हो सकते हैं।

    कैमोमाइल टी

    कैमोमाइल टी अपने कूलिंग इफेक्ट के लिए जानी जाती है। यह चाय धूप से झुलसी त्वचा को भी शांत कर सकती है। इसके लिए चाय बनाएं और इसे ठंडा होने पर धूप से जले हुए हिस्सों पर लगाएं।

    सिरका

    सनबर्न से राहत के लिए आप सिरके का उपयोग भी कर सकते हैं। हालांकि, इसे अभी भी बहस जारी है। कुछ लोगों का मानना है कि ठंडे पानी में दो कप सिरका मिलाकर इस्तेमाल करने से सनबर्न से राहत मिल सकती है। वहीं, कई लोग ऐसा मानते हैं कि इसका इस्तेमाल करने से जलन बढ़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ धूल-मिट्टी और प्रदूषण ही नहीं, ये फूड्स भी देते हैं मुंहासों को बढ़ावा, आज ही करें इन्हें डाइट से बाहर