Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid Mehndi Design 2024: बकरीद के मौके पर इन मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 02:21 PM (IST)

    ईद उल अजहा (Eid al Adha) यानी बकरीद इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और खूब तैयार भी होते ह ...और पढ़ें

    बकरीद के लिए खास Eid Mehndi Design (Picture Courtesy: Instagram)
    बकरीद के लिए खास Eid Mehndi Design (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. बकरीद इस साल 17 जून को मनाया जाएगा।
    2. इस मौके पर महिलाएं काफी सुंदर कपड़े पहनती हैं और तैयार होती हैं।
    3. बकरीद पर मेहंदी भी लगाई जाती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Eid Mehndi Design 2024: ईद उल अजहा मुस्लमान समुदाय का एक पाक त्योहार है। यह इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। यह बेहद अहम त्योहार होता है, जिसमें तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और परिवारजनों और दोस्तों के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया जाता है। बकरीद के नाम से जाने जाने वाले इस त्योहार में महिलाएं खुद को खूब संवारती भी हैं और मेहंदी (Mehndi) भी लगाती हैं। इसलिए अगर आप भी बकरीद के मौके पर आप भी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ खूबसूरत मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Mehndi Design) लेकर आए हैं। आइए देखें।

    मेहंदी डिजाइन-1

    Eid Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप कोई आसान-सा डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस डिजाइन में उंगलियों पर क्रिस-क्रॉस डिजाइन बनाएं और उनके नीचे मीडियम आकार के फूल बनाएं। इसे आप आराम से कम समय में लगा सकती हैं और इस डिजाइन से आपका हाथ खूबसूरत भी दिखेगा।

    यह भी पढ़ें: बकरीद के मौके पर बटोरना चाहती हैं लाइमलाइट, तो ट्राई करें ये आउटफिट्स

    मेहंदी डिजाइन-2

    Eid Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    इस डिजाइन से काफी कम डिजाइन बनाते हुए, हाथों को काफी क्लासी लुक मिलता है। इसके लिए आपको अपनी हर उंगली से लाइन बनानी है जो हथेली के अंत पर खत्म हो जाएगी। इसके बाद बीच-बीच में छोटी-छोटी आकृतियां बनाएं। यह भी मिनिमल मेहंदी डिजाइन है।

    मेहंदी डिजाइन-3

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप चाहती हैं, कि मिनिमल डिजाइन में आपके हाथों भरे-भरे नजर आएं, तो इसके लिए यह डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। इस मेहंदी डिजाइन के लिए आप कुछ फूल अपने हाथों के किनारों पर अलग-अलग दिशाओं में लगाएं। इससे भी आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे।

    खबरें और भी

    मेहंदी डिजाइन-4

    (Picture Courtesy: Instagram)

    इस डिजाइन में आप अपनी उंगलियों पर अपनी पसंद की आकृतियां बनाएं और हाथ के बीच में कोई छोटा-सा फूल बनाएं। इससे ऐसा लगेगा कि आपने अपने पूरे हाथों पर मेहंदी लगाई है, वह भी खूब भर कर।

    मेहंदी डिजाइन-5

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मेहंदी का यह फ्लोरल डिजाइन आपके हाथों को बेहद खूबसूरत बनाएगा। हालांकि, यह भी एक मिनिमल डिजाइन है, लेकिन इससे भी आपके हाथों पर ऐसा लगेगा, जैसे आपने हथेलियों को भरकर मेहंदी लगाई है। आड़े-टेढ़े डिजाइन बनाने की वजह से यह देखने में काफी सुंदर लगती है।

    यह भी पढ़ें: चेहरे पर पाना चाहते हैं सोने-सी चमक, तो स्किन केयर में शामिल करें हल्दी