विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Skin Care: चिपचिपे मौसम में चेहरे को तरोताजा बनाने वाले फेस मास्क

Published: Sun, 25 Aug 2024 11:38 AM (IST)

बारिश के मौसम में अगर आप स्किन को चमकदार और पिंपल फ्री रखना चाहते हैं तो फेसवॉश करने के साथ ...और पढ़ें

मानसून स्किन केयर टिप्स (Pic credit- freepik)
मानसून स्किन केयर टिप्स (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. मानसून में चिपचिपा मौसम छीन सकता है चेहरे का निखार।
  2. चेहरे को तरोताजा रखने के लिए खीरे का करें इस्तेमाल।
  3. इस मौसम में गुलाबजल का चेहरे पर स्प्रे करें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई से लेकर सितंबर तक ऐसा होता है कि कभी तो मौसम एकदम सुहावना होता है, तो कभी उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी रहती है। ऐसे में पसीने की प्रॉब्लम बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिस वजह से चेहरे की रंगत पर भी असर पड़ता है। इस मौसम में आउटिंग या पार्टी का जो सबसे बड़ा चैलेंज होता है, वो है कैसे सुंदर और अट्रैक्टिव दिखा जाए। हालांकि कुछ खास तरह के फेस मास्क और स्किन केयर की मदद से ये टास्क इतना मुश्किल भी नहीं है।  त्वचा की रंगत निखारने और फ्रेश लुक के लिए हेल्दी डाइट लें, ताजे फलों का जूस पिएं, एक्सरसाइज करें और मेकअप करते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखें। इनकी मदद से आप इस मौसम में भी शानदार नजर आ सकती हैं।

फ्रूट मास्क

केला, सेब, पपीता और संतरे इन चार चीजों को मिलाकर पैक बनाएं और इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा को ठंडक प्रदान करने के साथ डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करता है। इसके अलावा यह स्किन पर मौजूद दाग- धब्बे भी दूर करता है।

कूलिंग मास्क

खीरे को कद्दूकस कर उसका जूस निकाल लें। इसमें दो चम्मच मिल्क पाउडर और अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर आधे घंटे तक लगाकर रखें, फिर नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चेहरा साफ और ग्लोइंग नजर आता है। 

ये भी पढ़ें- चेहरे की बढ़ती चर्बी से हो रहे हैं शर्मिंदा, तो कुछ खास टिप्स से पाएं इससे छुटकारा

ऑयली स्किन के लिए मास्क

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधा घंटे बाद साफ पानी से धोएं। त्वचा में निखार आएगा।

अन्य टिप्स

  • गुलाबजल को एक स्प्रे बॉटल में भर लें और धूप से आने के बाद चेहरे पर स्प्रे करें। 
  • गर्मी और मानसून में चेहरे को दो से तीन बार अच्छे से वॉश करना जरूरी है।
  • इस मौसम में मेकअप से पहले चेहरे को कुछ सेकंड के लिए बर्फ वाले पानी में डुबोएं। 

ये भी पढ़ेंः- त्वचा का रूखापन हो या दाग-धब्बे और झुर्रियां, चुटकियों में दूर कर देगा देसी घी, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा त्वचा के डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।