Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Facial Yoga: यंग और खूबसूरत दिखने की चाहत पूरा करेगा फेशियल योगा, जानें इसे करने का सही तरीका

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 07:44 AM (IST)

    फेशियल योग आज कल काफी ट्रेंड में है। कई ब्यूटी एक्सपर्ट भी इसे चेहरे के लिए फायदेमंद मानते हैं। यह बेहद ही आसान होता है और आप आसानी से दिन के 20-30 मि ...और पढ़ें

    जानें कैसे पाएं फेस योगा से ग्लोइंग त्वचा
    जानें कैसे पाएं फेस योगा से ग्लोइंग त्वचा

    HighLights

    1. इन दिनों फेशियल योग काफी ट्रेंड में है।
    2. यह चेहरे को ग्लो देने में मदद करता है।
    3. जानें क्या है इसके फायदे और इसे करने का तरीका।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Facial Yoga:  योग के कितने फायदे होते हैं,यह तो आप जानते ही हैं। उसी तरह फेशियल योग के भी कई फायदे हैं, जो आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है और साथ ही आपकी त्वचा को भी युथफुल रखता है। फेशियल योग रोज की होने वाली थकान से भी आपके चेहरे को राहत दिला सकता है। इसे करना बेहद ही आसान होता है और अपना थोड़ा सा समय निकाल कर इसे आप अपने डेली रुटीन में अपना कर इसके फायदे देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:  परफेक्ट जॉलाइन पाने के लिए करें यह फेस योगा, झुर्रियों से भी मिलेगी राहत

    क्या है फेशियल योग के फायदें

    • इससे आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
    • एजिंग के कारण होने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम करने में मदद कर सकता है।
    • चेहरे के लिम्फ ड्रेनेज में कारगर होता है।
    • चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है।
    • टेन्शन रिलीज करता है।

    कैसे करें फेशियल योग

    फेस योग करने से पहले अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर या फेशियल ऑइल लगा लें , ताकि आपके हाथ और चेहरे के बीच फ्रिक्शन कम हो जाए। इससे उंगलियां आसानी से चेहरे पर फिसल पाएंगी और खिंचाव से त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

     फेस टैपिंग

    अपने माथे पर धीरे-धीरे टैप करना शुरू करें, फिर धीरे-धीरे अपने चेहरे के नीचे की तरफ आएं और अपने गाल और जबड़ों पर भी टैप करें। इसके साथ अपने गले पर हल्के हाथों से टैप करें। यह एक्सरसाइज आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में सहायता करती है और चेहरे की मांसपेशियों को रिलेक्स भी करती है।

    फोरहेड लिफ्ट

    अपने दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़कर अपने माथे पर रखें और कुछ सेकेंड के लिए अपने माथे को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करने की कोशिश करें। इससे आपके माथे की त्वचा फर्म होती है।

    चीक लिफ्ट

    अपने चेहरे के नीचे दो उंगलियां रखें और उन्हें धीरे-धीरे ऊपर की तरफ वी शेप बनाते हुए लेकर जाएं। यह एक्सरसाइज आपके गालों के मसल्स के लिए लाभदायक है। इससे आपके गालों की मांसपेशियां और टोन होती हैं और आपके लाफ लाइन्स भी कम होते हैं।

    खबरें और भी

    जॉ लिफ्ट

    अपने हाथों की मुट्ठी बंद कर अपने जबड़ों के पास रखें और उसे ऊपर की तरफ लेकर जाएं। इससे आपकी जॉ लाइन शार्प होगी और आपके जबड़े भी खुलेंगे।

    यह भी पढ़ें: हार्ट फेलियर से बचा सकता है योग, जानें कौन से आसन बनाते हैं दिल को सेहतमंद

    नेसोलेबियल फोल्ड

    अपना मुंह खोलकर अपने होठों को सिकोड़ें और मुंह के दोनों तरफ उंगली रखें और हल्का सा दबाएं।अब अपने होठों को बाहर की तरफ निकालने की कोशिश करें। इससे लाफ लाइन्स कम होंगी और नाक के पास आने वाली लाइन्स भी स्मूद होंगी।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik