Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर आप मॉनसून में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो अपनाएं ये टिप्स

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2016 01:47 PM (IST)

    आप उन लोगों में से हैं जो फैशन और स्टाइल के मामले में पीछे नहीं रहना चाहती तो आज हम आपको बताना वाले ऐसे टिप्स जिसे अपनाने के बाद आप इस मौसम में भी दिख ...और पढ़ें

    अगर आप मॉनसून में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो अपनाएं ये टिप्स
    अगर आप मॉनसून में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो अपनाएं ये टिप्स

    मानसून के मौसम में घर से बाहर निकलते वक्त आप ये सोचकर परेशान रहते होंगी कि इस मौसम में ऐसा क्या पहनें जो मौसम के हिसाब से भी हो और स्टाइलिश भी लगे। और अगर आप उन लोगों में से हैं जो फैशन और स्टाइल के मामले में पीछे नहीं रहना चाहती तो आज हम आपको बताना वाले ऐसे टिप्स जिसे अपनाने के बाद आप इस मौसम में भी दिखेंगी स्टाइलिश।

    कोट और जैकेट


    आप पश्चिमी परिधानों को बरसाती कोट या जैकेट के साथ पहन सकती हैं।

    भारतीय परिधान

    अगर आप मानसून के दौरान पारंपरिक भारतीय परिधान को प्राथमिकता देती हैं तो सलवार और पटियाला की बजाय शॉर्ट कुर्ती के साथ लैगिंग या चूड़ीदार आजमाएं। इस मौसम में बड़े-बड़े दुपट्टों की जगह स्कार्फ या स्टॉल डालें। बारिश में ऐसे प्रिंट और रंगों वाले कपड़े कतई न पहनें, जो भीगने पर रंग छोड़ें।

    जूते-चप्पल


    इस मौसम में चमड़े के जूते या सैंडिल न पहनें क्योंकि ये जल्दी गीले होते हैं और सूखने में बहुत वक्त लेते हैं। जेली शूज, बिना हील वाली चप्पल-जूते और अन्य मजबूत, बिना फिसलने वाले फुटवियर पहनें।

    मेकअप


    वाटरप्रूफ काजल और आई-लाइनर लगाएं। बारिश के मौसम में फाउंडेशन का प्रयोग न करें और अगर लगाना ज्यादा ही जरूरी है, तो हल्का लगाएं।

    बाल


    मानसून में वातावरण में मौजूद नमी आपके बालों को उलझा सकती है। बालों का जूड़ा या चोटी बनाना बेहतर होगा।

    पढ़ें- जवां दिखना है तो जरूर लगाये ये पानी