Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Fashion Year 2025: ग्लोबल रेड कार्पेट पर चला 'इंडियन मैजिक', इन 8 सितारों ने रचा इतिहास

    Updated: Sun, 28 Dec 2025 06:14 PM (GMT+05:30)

    साल 2025 भारतीय सेलेब्रिटीज ने फैशन वर्ल्ड के इतिहास में 'भारतीय गौरव' के रूप में दर्ज हो गया है। Cannes से लेकर Met Gala तक में ऐश्वर्या राय, जाह्नवी ...और पढ़ें

    भारतीय संस्कृति से इन स्टार्स ने रेड कार्पेट पर चलाया जादू (Picture Credit - Instagram)

    भारतीय संस्कृति से इन स्टार्स ने रेड कार्पेट पर चलाया जादू (Picture Credit - Instagram)

    HighLights

    1. भारतीय सेलेब्स ने 2025 में ग्लोबल फैशन में पहचान बनाई

    2. कान्स, मेट गाला में भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया

    3. ऐश्वर्या, शाहरुख, दिलजीत जैसे सितारों ने इतिहास रचा

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 को फैशन की दुनिया कभी नहीं भूलेगी। यह वह साल था, जब कैमरों की फ्लैश लाइट्स सिर्फ कपड़ों पर नहीं, बल्कि भारतीय पहचान पर ठहर गईं। Cannes हो या Met Gala, Paris Fashion Week हो या लग्जरी ब्रांड्स के एक्सक्लूसिव शो भारतीय सेलेब्रिटीज वहां मेहमान बनकर नहीं पहुंचे, बल्कि अपनी संस्कृति की कहानी लेकर उतरे।

    इस साल खास बात यह रही कि इंडियन सेलेब्स ने खुद को वेस्टर्न लुक में ढालने की कोशिश नहीं की। आइए, एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने 2025 में ग्लोबल फैशन शोज को भारतीय रंगों से भर दिया।

    ऐश्वर्या राय

    Aishwarya Rai

    (Picture Credit - Instagram)

    Cannes 2025 में ऐश्वर्या राय का अंदाज किसी चमक-दमक का मोहताज नहीं था। इस दौरान वह व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं। इस लुक में एक्ट्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया।

    जाह्नवी कपूर

    janhvi kapoor

    (Picture Credit - Instagram)

    Cannes में जाह्नवी कपूर का डेब्यू लुक सादगी काफी सादगी भरा था। खास बात यह रही कि उन्होंने भारतीय डिजाइन को किसी वेस्टर्न फिल्टर के बिना पेश किया। उनके इस लुक ने भीड़ में भी सबका ध्यान खींचा।

    प्रियंका चोपड़ा

    priyanka chopra

    (Picture Credit - Instagram)

    बालमेन के बेस्पोक आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा ने कॉन्फिडेंस और क्लासिक स्टाइल का खूबसूरत मेल दिखाया। इस दौरान वह पोल्का-डॉट्स आउटफिट में नजर आईं।

    कियारा आडवाणी

    Kiara Advani

    (Picture Credit - Instagram)

    मेट गाला (Met Gala 2025) में कियारा का लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, एक खूबसूरत अनुभव था। प्रेग्नेंट कियारा ने ब्लैक कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना, जिसने साबित किया कि नाजुक भावनाएं भी ग्लोबल मंच पर सशक्त दिख सकती हैं।

    आलिया भट्ट

    alia bhatt

    (Picture Credit - Instagram)

    Cannes में आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरत साड़ी लुक से इंटरनेट पर छा गया। वह इस लुक से कई दिनों तक चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने दुनिया को दिखाया कि भारतीय परंपरा काफी पुरानी नहीं होती।

    शाहरुख खान

    sha rukh khan

    (Picture Credit - Instagram)

    मेट गाला में शाहरुख खान का डेब्यू किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। किंग खान ने अपने शानदार लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। उनका के डिजाइन वाला नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा।

    दिलजीत दोसांझ

    Diljit Dosanjh

    (Picture Credit - Instagram)

    दिलजीत दोसांझ का मेट गाला में डेब्यू इतिहास बन गया। वह पारंपरिक पंजाबी पोशाक में बेहद स्टनिंग लगें। उनका साबित किया कि संस्कृति ही सबसे बड़ी लग्जरी है।

    दीपिका पादुकोण

    Deepika Padukone

    (Picture Credit - Instagram)

    पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) में दीपिका पादुकोण ने ओवरसाइज्ड जैकेट, ब्लैक लेगिंग्स और विंटेज टच वाले एक्सेसरीज ने उनके लुक को यादगार बना दिया।

    यह भी पढ़ें - विंटेज और मॉडर्न लुक का परफेक्ट मिक्स है 'लॉन्ग बोहो स्कर्ट', सर्दियों में 4 तरीकों से करें इसे स्टाइल

    यह भी पढ़ें - प्राडा की 'कोल्हापुरी' और 35 लाख का 'हैंडबैग', इस साल विवादों में घिरे दुनिया के कई बड़े फैशन ब्रांड्स

    खबरें और भी