Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Heels Pain: हील्स पहनकर पैरों में होने लगता है दर्द, तो ये 5 तरीके आएंगे आपके काम

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Thu, 11 May 2023 11:17 AM (IST)

    High Heels Pain हील्स भले ही कॉन्फिडेंस बढ़ाने का काम करते हैं लेकिन उससे मिलने वाला दर्द भी कई बार असहनीय हो जाता है। कई बार ये दर्द काफी गंभीर हो जा ...और पढ़ें

    हील्स पहनकर पैरों में होने लगता है दर्द, तो ये अपनाएं ये टिप्स
    हील्स पहनकर पैरों में होने लगता है दर्द, तो ये अपनाएं ये टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Heels Pain: हील्स पहनना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। लेकिन कई बार उन्हें अपनी पसंद को दरकिनार कर आराम को चुनना पड़ता है क्योंकि इसके कारण पैरों में काफी दर्द होने लगता है। हील्स भले ही कॉन्फिडेंस बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन उससे मिलने वाला दर्द भी कई बार असहनीय हो जाता है।

    कुछ मामलों में यह पैर की उंगलियों और पैरों पर खिंचाव की समस्या को बढ़ा भी सकता है, जो प्लांटर फैस्कीटिस और अकिलिस टेंडोनाइटिस जैसी परेशानी का भी कारण हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है, जिसकी वजह से आपने हाई हील्स पहनना छोड़ दिया है, तो परेशान न हों। इस लेख में हम ऐसे टिप्स के बारे में जानने की कोशिश करेंगे, जो हील्स पहनना आरामदायक बना सकते हैं।

    1. फिटिंग

    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके जूते कितने खूबसूरत हैं या आपने उन्हें कौन से ब्रांड से खरीदा है। यह जरूर ध्यान दें, कि जूते न तो बहुत बड़े होने चाहिए और न ही बहुत छोटे। अगर आपके हील्स बहुत बड़े हैं, तो ये पैरों से फिसलेंगे और बहुत छोटा होने पर ये पैर की उंगलियों पर अधिक तनाव डालेंगे। इसलिए इन्हें खरीदते वक्त केवल सुंदरता न देखें।

    2. खुले अंगूठे वाले जूते को अपनाएं

    पैर के अंगूठे काफी सेंसिटिव होते हैं। अगर इनपर लंबे समय तक तनाव पड़ता है, तो ये काफी दर्दनाक हो सकते हैं। ऐसे में आप जिस भी फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं, उसमें आपका पूरा ध्यान केवल पैरों में हो रहे दर्द की ओर होगा। इसलिए कम्फर्टेबल और ओपन टो वाले सैंडल लेने की कोशिश करें।

    खबरें और भी

    3. जेल इंसर्ट

    ये बहुत ही किफायती और दर्द से बचाने का शानदार तरीका है। इससे आप न केवल बिना दर्द के अपनी एड़ी पर आराम से खड़े हो सकेंगे, बल्कि यह आपके पैर पर तनाव को समान रूप से बांट देता है।

    4. मोटी हील ट्राई करें

    मार्केट में कई तरह के हील्स उपल्बध हैं। अगर आपको ऊंचे एड़ी की सैंडल पहनने की इच्छा है लेकिन संभालने में मुश्किल आती है, तो आप स्टिलेट्टो की तुलना में मोटी एड़ी (वेजेस) की सैंडल को चुनें। यह उनसे अधिक आरामदायक होते हैं। मोटी एड़ी वाले सैंडल हमेशा ट्रेंड में रहते हैं, साथ ही ये आपके वजन को समान रूप से बांटने में भी मदद करते हैं, जिससे पैरों के सबसे कमजोर हिस्सों पर दबाव कम पड़ता है।

    5. फफोले या घावों का इलाज करें

    अगर पैरों में छाले पड़ गए हैं, तो केवल एक फुट बाम के साथ इसके इलाज पर निर्भर न रहें, बल्कि कुछ ऐसा पहनें, जो इसे और खराब न करे। इसी के साथ कुछ समय के लिए (जबतक छाले ठीक न हो जाएं) अपने पैरों को आराम दें और हील्स से परहेज करें। इसके अलावा ब्लिस्टर पैड का उपयोग करें, जिससे छालों को होने से रोकने में मदद मिले।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik