Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली के दिन नजर आना चाहती हैं बेहद खूबसूरत, तो आज से ही फॉलो करें ये आसान टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 04:57 PM (IST)

    Diwali 2023 त्योहार का सिलसिला शुरू हो गया है। हर जगह दिवाली की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। लोगों को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस ...और पढ़ें

    Diwali 2023: फेस्टिव सीजन के दौरान ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलो करें ये टिप्स
    Diwali 2023: फेस्टिव सीजन के दौरान ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    HighLights

    1. दिवाली के दिन नेचुरल ग्लो पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी है।
    2. फेस्टिव सीजन में स्किन को चमकदार रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
    3. ग्लोइंग स्किन के लिए हफ्ते में एक-दो बार फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: बस कुछ ही दिनों बाद दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस दिन हर महिला बेहद खूबसूरत नजर आना चाहती हैं। कई महिलाएं तो दिवाली के दिन सबसे सुंदर नजर आने के लिए कुछ महीनों पहले से ही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर देती हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है, इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं, चमकदार त्वचा पाने के आसान उपाय।

    स्किन को हाइड्रेट रखें

    फेस्टिव सीजन में स्किन को चमकदार रखने के लिए स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी है, इसके लिए आप रोजाना नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा स्किन केयर रूटीन में एक अच्छी क्वालिटी की  मॉइस्चराइज़र शामिल करे। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम रहती है।

    सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

    स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप सनस्क्रीन का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मददगार है। जब आप घर से बाहर निकले, तो सनस्क्रीन को लगाना बिल्कुल न भूलें।

    यह भी पढ़ें:खूबसूरती निखारने के लिए महंगे ट्रीटमेंट्स लेने से पहले एक बार इन सस्ते उपायों को कर लें ट्राई

    चेहरे को साफ रखें

    ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे को साफ रखना बेहद जरूरी है। इसके आपको रोजाना रात में सोने से पहले चेहरा साफ करें, इससे त्वचा पर जमा होने वाली गंदगी, प्रदूषण से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप हाइड्रेटिंग क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    एक्सफोलिएशन

    डेड स्किन को हटाने के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट करना जरूरी है। फेस्टिव सीजन में चमकदार स्किन पाने के लिए हर हफ्ते 2-3 बार गोलाकार गति में हल्के हाथों से एक्सफोलिएट कर सकते हैं।

    फेस मास्क का उपयोग करें

    त्योहार में खूबसूरत नजर आने के लिए स्किन केयर रूटीन में फेस मास्क शामिल करना आवश्यक है। इसके लिए आप नेचुरल चीजों जैसे बेसन, दही और हल्दी का इस्तेमाल कर भी फेस पैक बना सकते हैं, इससे त्वचा में नेचुरल निखार आएगा।

    सीरम

    फेस्टिव सीजन के दौरान त्वचा की देखभाल के लिए आप सीरम का उपयोग कर सकते हैं। यह चेहरे पर बढ़ती उम्र की संकेतों को कम करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: बालों को रूखा और बेजान बना सकता है प्रदूषण, इन टिप्स से रखें ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik