Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उम्र से पहले फेस पर दिखने लगी हैं फाइन लाइन्स, तो इन Facial Oils से करें मसाज; खिल उठेगा चेहरा

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 12:50 PM (IST)

    झुर्रियां और फाइन लाइन्स आना बेहद साधारण बात है। लेकिन प्रदूषण और खराब डाइट के कारण समय से पहले ही चेहरे पर फाइन लाइन्स आने शुरू हो जाते हैं। इसलिए इन ...और पढ़ें

    चेहरे के फाइन लाइन्स कम करने में मदद करेंगे ये Facial Oils (Picture Courtesy: Freepik)
    चेहरे के फाइन लाइन्स कम करने में मदद करेंगे ये Facial Oils (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. फाइन लाइन्स और झुर्रियां कोलेजन कम होने की वजह से आते हैं
    2. यह एजिंग की नेचुरल प्रक्रिया है
    3. फाइन लाइन्स को दूर करने के लिए फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करना जरूरी है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां (Wrinkles) आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन प्रदूषण, तनाव, खराब खान-पान और सही स्किन केयर न करने के कारण यह समस्या समय से पहले ही दिखने लगती है।

    झुर्रियों को कम करने के लिए फेशियल ऑयल (facial oils to reduce wrinkles) एक नेचुरल और असरदार उपाय है। ये ऑयल स्किन को पोषण देते हैं, कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और त्वचा में फ्लेक्सीबिलिटी लाते हैं। आइए जानते हैं 8 बेस्ट फेशियल ऑयल (anti-aging facial oils), जो झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं।

    झुर्रियां कम करने के लिए फेशियल ऑयल (Facial Oils to Reduce Wrinkles)

    बादाम का तेल (Almond Oil)

    बादाम का तेल विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और फाइन लाइन्स को कम करता है। यह तेल त्वचा के टेक्सचर को सुधारता है और डैमेज्ड स्किन सेल्स को रिपेयर करता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें: घर पर बने इन Anti-Aging Face Masks से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा, बढ़ती उम्र का असर हो जाएगा कम

    जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil)

    जोजोबा ऑयल त्वचा के नेचुरल सीबम के समान होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट और यंग बनाए रखते हैं। जोजोबा ऑयल को अपनी मॉइश्चराइजिंग क्रीम में मिलाकर लगाएं।

    आरगन ऑयल (Argan Oil)

    आरगन ऑयल को "लिक्विड गोल्ड" कहा जाता है, क्योंकि यह विटामिन-ई और फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। यह तेल त्वचा की फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखता है और झुर्रियों को बढ़ने से रोकता है। रोजाना रात को आरगन ऑयल की कुछ बूंदें चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

    खबरें और भी

    गुलाब का तेल (Rosehip Oil)

    गुलाब का तेल विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा के डेड सेल्स को हटाकर नए सेल्स का निर्माण करता है। यह तेल झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स को कम करने में बहुत असरदार है। रोजाना रात को गुलाब के तेल से चेहरे की मालिश करें।

    नारियल तेल (Coconut Oil)

    नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। यह तेल त्वचा को मुलायम बनाता है और प्रीमैच्योर एजिंग से बचाता है। नारियल तेल को हल्का गर्म करके चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

    अनार का तेल (Pomegranate Seed Oil)

    अनार के बीजों से बना यह तेल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसमें प्यूनिक एसिड होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और त्वचा को टाइट रखता है। अनार के तेल को रोज रात को चेहरे पर लगाएं।

    एवोकाडो ऑयल (Avocado Oil)

    एवोकाडो ऑयल विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और झुर्रियों को कम करता है। यह तेल ड्राई और एजिंग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। एवोकाडो ऑयल को अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें।

    लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil)

    लैवेंडर ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को रिपेयर करते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। यह तेल तनाव कम करके स्किन हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। लैवेंडर ऑयल को कैरियर ऑयल (जैसे नारियल तेल) के साथ मिलाकर लगाएं।

    यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र थाम देंगे 5 असरदार उपाय, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से भी मिलेगा छुटकारा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।