यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्किन की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा Fish Oil, खूबसूरती के कायल हो जाएंगे लोग
फिश ऑयल आपको नेचुरल ग्लो देने का काम करेगा। इससे आप डार्क सर्कल झुर्रियां रूखेपन और दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। ये त्वचा की खोई हु ...और पढ़ें

HighLights
- प्रदूषण से बेजान हो रही त्वचा।
- मछली का तेल लौटाएगा निखार।
- फिश ऑयल से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण ने चेहरे की रंगत छीन ली है। कोई मुंहासों से परेशान है तो कोई डार्क सर्कल, झुर्रियाें, रूखेपन और दाग-धब्बे की समस्या का समाधान ढूंढ रहा है। ऐसे में मछली का तेल आपको आपके चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस दिलाने में मदद कर सकता है। दरअसल ये ऑयल त्वचा के लिए वरदान माना गया है। ये न सिर्फ स्किन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करता है बल्कि आपको नेचुरल ग्लो भी प्रदान करता है। दरअसल फिश ऑयल या कैप्सूल ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे बढ़िया स्रोत है। जो इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
आइए विस्तार से जानते हैं कि ये हमारी त्वचा को कैसे फायदा पहुंचाता है। फिश ऑयल सालमन, मैकेरल जैसी मछलियों से बनता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है। इसमें विटामिन ए और डी भी पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
मुंहासों से राहत
फिश ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ये स्किन में किसी भी प्रकार के सूजन को कम करता है। इससे मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप रोजाना फिश ऑयल या इसका कैप्शूल खाती हैं तो आपके चेहरे से दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे। आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो मिलेगा।
यह भी पढ़ें: याददाश्त को चट्टान की तरह मजबूत बनाएंगे 5 Foods, डेली डाइट में शामिल करने पर जीनियस बन जाएंगे आप!
नेचुरल ग्लाे पाएं
फिश ऑयल से ब्लड का सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है। इससे त्वचा पर एक नेचुरल निखार आता है। यह त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाता है।
त्वचा को बनाए जवां
फिश ऑयल से हमारी बेजान त्वचा में भी जान आ सकती है। ये स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है। साथ ही चेहरे को नमी प्रदान करता है। यही वजह है कि फिश ऑयल से रूखेपन की समस्या से निजात मिलती है। ठंड में इसके इस्तेमाल से आपको डबल फायदा होगा।
खबरें और भी
झुर्रियों को करे कम
फिश ऑयल ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरूपर होता है। ये स्किन के सेल्स को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव करता है। इसी कारण हमें झुर्रियों से राहत मिलती है और त्वचा चमकदार बनती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
आपको मेडिकल स्टोर पर फिश ऑयल का कैप्सूल आसानी से मिल जाएगा। आप डॉक्टर से सलाह लेकर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। आप डायरेक्ट मछलियों को पकाकर सब्जी या पकौड़े के रूप में खा सकती हैं। आप जब भी इस तेल का इस्तेमाल करें तो पैच टेस्ट जरूर करें।