चिपचिपी गर्मी में भी घंटों टिका रहेगा फाउंडेशन, नोट करें ये आसान और असरदार हैक्स
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा कुछ समय तक तो ठीक लगता है लेकिन जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, फिर से वही डलनेस। ...और पढ़ें

उमस भरे मौसम में फाउंडेशन लगाने के खास टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उमस वाले मौसम में मेकअप करना और उसे लॉंग लास्टिंग बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा कुछ समय तक तो ठीक लगता है लेकिन जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, फिर से वही डलनेस। स्किन पैची और ऑयली हो जाती है और उसे हर थोड़ी देर में ठीक करना टास्क बन जाता है। पर ऐसा नहीं है कि इस मौसम में स्वेट प्रूफ मेकअप किया ही नहीं जा सकता। चलिए आपको ह्यूमिडिटी के मौसम फाउंडेशन लगाने के कुछ जरूरी टिप्स शेयर करते हैं।
उमस भरे मौसम में फाउंडेशन लगाने के खास टिप्स
गर्मी और उमस में फाउंडेशन चेहरे पर सेट रहे इसके लिए मेकअप की शुरुआत करने का सही तरीका बहुत मायने रखता है, ये रहे इससे जुड़े खास टिप्स:
क्लेंजर और मॉइस्चराइजर से शुरुआत करें
क्या आप मेकअप करते समय सबसे पहले प्राइमर इस्तेमाल करती हैं? अगर हां, तो इसके बजाय जेन्टल क्लेंजर और लाइटवेट, नॉन ग्रीजी मॉइस्चराइजर सबसे पहले त्वचा पर लगाएं। स्किन को फाउंडेशन लगाने से पहले हाइड्रेशन की जरूरत पड़ती है, पर इतनी नहीं कि इसकी वजह से फाउंडेशन ही चेहरे पर न रुक पाए।
सही प्राइमर चुनें
चेहरा कुछ घंटों बाद फिर से डल न लगने लगे, इसके लिए सही प्राइमर चुनना जरूरी है। स्किन पर ऑयल एब्जॉर्ब करने वाला मैट प्राइमर इस मौसम के लिए परफेक्ट है।
वॉटरप्रूफ फाउंडेशन चुनें
उमस वाले मौसम में वॉटरप्रूफ फाउंडेशन सबसे बेस्ट ऑप्शन है और इसमें भी अगर फाउंडेशन सिलिकॉन बेस्ड हो तो और भी अच्छा है। ऐसा फाउंडेशन मॉइश्चर के खिलाफ एक स्किन बैरियर बनाने में मदद करता है। हयालूरोनिक और नियासिनमाइड जैसे इंग्रेडिएंट उसमें होने चाहिए ताकि स्किन ज्यादा हेवी न लगे।
फाउंडेशन की पतली लेयर अप्लाई करें
क्या आप ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा फाउंडेशन से ज्यादा अच्छी कवरेज मिलती है? सच तो यह है कि हमेशा फाउंडेशन की एक पतली सी लेयर चेहरे पर लगानी चाहिए। थिन लेयर से स्किन अनईवन भी नहीं लगेगी।
खबरें और भी
फाउंडेशन सेट करने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद पाउडर सिर्फ इतना लगाएं कि स्किन ज्यादा केकी भी न हो और वह ड्राई भी न लगे। जब पाउडर लगा लें तो उसके बाद स्पंज का इस्तेमाल करें ताकि वह स्किन में सेटल हो पाए। इससे चेहरे पर मेकअप लॉक करने में मदद मिलती है और वह ज्यादा समय तक टिक भी पाता है।