Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Huma Qureshi: गर्मियों में बीच पर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो हुमा कुरैशी के इन पूल लुक्स से लें इंस्पिरेशन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 24 May 2023 06:36 PM (IST)

    Huma Qureshi बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं तो जिसमें ...और पढ़ें

    बीच लुक के लिए हुमा कुरैशी से लें इंस्पिरेशन
    बीच लुक के लिए हुमा कुरैशी से लें इंस्पिरेशन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने दमदार अभिनय से लोगों के बीच लोकप्रिय हुई अभिनेत्री अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हुमा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी कोई न कोई फोटो या वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह गोवा में समय बिताती नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

    स्विमसूट में पोज करती दिखीं एक्ट्रेस

    इन तस्वीरों में अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय निकालकर एक्ट्रेस गोवा के सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस इस दौरान फैशन गोल्स सेट करती भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान पूल के किनारे व्हाइट स्विमसूट में पोज करती नजर आ रही हैं। साथ ही मैचिंग एक्सेससरीज कैरी किए हुए हैं, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रेड लिपस्टिक और चेहरे पर धूप वाले चश्मे उन्हें कूल लुक दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

    बीच लुक में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

    इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों को देख यह लग रहा है कि एक्ट्रेस गोवा में बेस्ट फ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह फुल मस्ती के मूड में नजर आईं। उन्होंने पूल के पास मौजूद मेंढक की मूर्ति के साथ तस्वीर क्लिक कराई। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह बिकिनी छोड़ एक स्टाइलिश सफेद मोनोकिनी में दिखाई दीं। हॉल्टर-नेक वाले इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही हैं। वहीं, सनग्लासेस और नो-मेकअप लुक उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

    आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

    यह पहली बार नहीं है, जब हुमा ने पूल लुक से फैंस का दिल जीता हो। एक्ट्रेस अक्सर बिकिनी और स्विमसूट में अपना फीगर फ्लॉन्ट करती नजर आती है। व्हाइट रंग के इस स्विमसूट में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने उस लुक के साथ ओवरकोट पहन इसे कंप्लीट किया है। इसके अलावा हॉल्टर नेक ऑलिव ग्रीन मोनोकिनी में भी वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

    Picture Courtesy:Instagram

    खबरें और भी