यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakulpreet Beach Looks: बीच लुक के लिए परफेक्ट हैं रकुलप्रीत के ये आउटफिट्स, आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन
Rakulpreet Beach Looks बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अक्सर अपनी स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बना ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rakul Preet Beach Looks: देशभर में इन दिनों मौसम के बदले मिजाज देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले जहां तेज गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया था, तो वहीं अब सुहाने मौसम में लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में कई लोग वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी जल्दी ही वेकेशन पर किसी भी बीच पर जाने वाले हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह अपने वेकेशन-रेडी आउटफिट्स से लगातार फैंस का दिल जीत रही हैं।
तो अगर आप भी आने वाले दिनों में वेकेशन के लिए किसी बीच पर जाने की योजना बना रही हैं और किसी परफेक्ट आउटफिट की तलाश कर रही हैं, तो अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
ऑरेंज कटआउट ड्रेस
View this post on Instagram
अगर आप बीच पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो रकुलप्रीत का यह आउटफिट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। हाल ही में शेयर की गईं तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑरेंज रंग की कटआउट ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। अपने इस बेहद स्टाइलिश लुक से साथ उन्होंने हाथों में घड़ी, कानों में इयरिंग्स और बालों को पूरी तरह से ओपन रखा है। साइड स्लिट वाली इस ड्रेस में एक्ट्रेस पूरे वेकेशन मूड में नजर आ रही हैं।
येलो बिकिनी
View this post on Instagram
इन दिनो मालदीव में छुट्टियां मना रही रकुल प्रीत लगातार फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस दौरान वह अपने एक से बढ़कर एक लुक से सभी का दिल जीत रह हैं। बीच वेकेशन के लिए एक्ट्रेस का यह बिकिनी लुक बिल्कुल परफेक्ट होगा। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने इस लुक में एक्ट्रेस ब्राइट येलो रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। साथ ही अपने इस बीच लुक को कंप्लीट करते हुए रकुल प्रीत में ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड हैट, ब्लैक शेड्स और बालों का बन बनाया हुआ है।
खबरें और भी
फ्लोरल प्रिंट को-ऑर्ड सेट
View this post on Instagram
इसके अलावा एक्ट्रेस का यह लुक भी बीच वेकेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा। फ्लोरल प्रिंट वाला रकुलप्रीत का यह आउटफिट उन पर काफी जंच रहा है। स्टाइलिश कटआउट पैटर्न और हॉल्टर नेकलाइन स्टाइल वाले इस फ्लोरल प्रिंट को-ऑर्ड सेट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही हाथों में घड़ी, मैचिंग इयररिंग और हाई बन उन्हें और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा हैं।
Picture Courtesy:Instagram/rakulpreet