Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Summer Fashion Tips: गर्मियों के लिए परफेक्ट होंगे फ्लोरल प्रिंट आउटफिट्स, इन एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 06:37 PM (IST)

    गर्मियों के मौसम में लड़कियां अपनी स्टाइलिंग का खास ख्याल रखती हैं। वह इस मौसम में ऐसे में आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं जो फैशनेबल होने के साथ ही कम्फ ...और पढ़ें

    गर्मियों में फ्लोरल ड्रेसेस के लिए इन एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन
    गर्मियों में फ्लोरल ड्रेसेस के लिए इन एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Fashion Tips: गर्मियों की शुरुआत होते ही हमारी जीवनशैली में बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। इन मौसम में हमारे रहन-सहन के साथ ही खानपान में भी बदलाव होने लगता है। इस सबके अलावा यह सीजन हमारे फैशन में भी काफी बदलाव लाता है। इस मौसम में हर कोई खासकर लड़कियां ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जिसमें वह न सिर्फ स्टाइलिश नजर आएं, बल्कि कम्फर्टेबल भी रहें। अगर आप भी ऐसे ही आउटफिट्स की तलाश में हैं, तो गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट्स आउटफिट्स बढ़िया विकल्प होंगे। आप इन एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से फ्लोरल प्रिंट्स ड्रेसेस के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

    कृति सेनन

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर अपनी स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न वह हर आउटफिट में खूबसूरत नजर आती हैं। अगर आप गर्मियों के लिए कोई स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंट आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस की यह ड्रेस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगी।

    जान्हवी कपूर

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    गर्मियों में मौसम में अगर आप कहीं आउटिंग या फिर किसी पार्टी में शामिल हो रही हैं, तो इसके लिए अभिनेत्री जान्हवी कपूर की यह थाई हाई स्लिट ड्रेस बिल्कुल परफेक्ट होगी। इस ड्रेस में आप न सिर्फ खूबसूरत नजर आएंगी, बल्कि काफी ग्लैमरस भी दिखेंगी।

    सारा अली खान

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    अगर आप फ्लोरल प्रिंट में कुछ ट्रेडिशनल लेकिन स्टाइलिश ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस सारा अली खान की तरह फ्लोरल अनारकली लुक ले सकती हैं। सफेद रंग के इस फ्लोरल प्रिंट अनारकली में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप सिंपल लुक के लिए इस आउटफिट को पहन सकती हैं।

    खबरें और भी

    कियारा आडवाणी

    View this post on Instagram

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    हाल ही में शादी के बंधन में बंधी फिल्म अदाकारा कियारा आडवाणी अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। फ्लोरल प्रिंट आउटफिट के लिए आप कियारा के इस आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

    आलिया भट्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    अगर आप किसी फंक्शन या इवेंट में साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। सफेद रंग की इस फ्लोरल प्रिंट साड़ी में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही परफेक्ट हेयरस्टाइल और बड़े झुमके उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

    Picture Courtesy: Instagram