Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beauty Care Tips: रोज रात में सोने से पहले कर लें ये काम, कुछ ही दिनों में मिलेगा Korean Glass Skin जैसा निखार

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 04:07 PM (IST)

    कोरियन ग्लास स्किन का ट्रेंड आजकल खूब देखने को मिलता है। इसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना ...और पढ़ें

    Korean Glass Skin के लिए रात को करें ये काम (Picture Courtesy: Freepik)
    Korean Glass Skin के लिए रात को करें ये काम (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Korean Glass Skin का ट्रेंड लोगों में तेजी से बढ़ रहा है।
    2. स्किन केयर में सुधार करके आप कोरियन ग्लास स्किन का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
    3. रात के समय स्किन केयर में कुछ खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Beauty Care Tips: आजकल कोरियन ग्लास स्किन पाने की चाह हर कोई रखता है। कोरियन्स जैसी चमकदार और फ्लॉलेस स्किन पाने की चाह इतनी बढ़ चुकी है कि सोशल मीडिया पर कोरियन ग्लास स्किन के लिए कई ब्यूटी ट्रेंड आए दिन देखने को मिलते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि यह एक दिन का काम नहीं है। कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल के कई पहलुओं में सुधार (Korean Glass Skin Tips) करना होगा, जिसमें स्किन केयर भी शामिल है। आज हम आपको ऐसा नाइट टाइम स्किन केयर रूटीन (Natural Skin Care Tips) बताने वाले हैं, जो आपके केरियन स्किन पाने के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।

    क्यों नाइट टाइम स्किन केयर रूटीन है खास?

    जब हम सोते हैं, हमारी त्वचा रिपेयर होती है और रीजूविनेट करती है। यह वह समय होता है जब त्वचा नए सेल्स का निर्माण करती है और डैमेज सेल्स की मरम्मत करती है। इसलिए रात का समय स्किन केयर के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।

    कोरियन ग्लास स्किन के लिए नाइट टाइम रूटीन

    मेकअप और गंदगी हटाना

    • डबल क्लींजिंग- सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप और सनस्क्रीन हटाएं। फिर फोम या जेल-बेस्ड क्लींजर से डीप क्लीनिंग करें।
    • आंखों के आसपास की त्वचा- आंखों के आसपास की त्वचा को हल्के हाथों से साफ करें।

    एक्सफोलिएशन

    • सप्ताह में 2-3 बार- एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाया जा सकता है। केमिकल एक्सफोलिएंट्स या फिजिकल एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल करें।

    यह भी पढ़ें: चेहरे पर इस तरह लगा लें कच्चा आलू, दाग-धब्बे हो जाएंगे साफ, मिलेगी Korean Glass Skin

    टोनर

    • पीएच बैलेंस- टोनर त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखता है और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। एलोवेरा या हयालूरोनिक एसिड युक्त टोनर चुनें।

    सीरम

    • परेशानी करती टारगेट- सीरम में हाई कॉन्सनट्रेशन में एक्टिव एजेंट्स होते हैं, जो अलग-अलग त्वचा की समस्याओं जैसे कि पिगमेंटेशन, झुर्रियां और मुहांसे को ठीक करने में मदद करते हैं। अपनी परेशानी के हिसाब से विटामिन-सी, रेटिनॉल या पेप्टाइड्स वाले सीरम चुनें।

    आई क्रीम

    • आंखों के आसपास की त्वचा- आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है। इसलिए, आंखों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई आई क्रीम का इस्तेमाल करें।

    मॉइस्चराइजर

    • हाइड्रेशन- मॉइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और त्वचा की नेचुरल बैरियर को मजबूत करता है। इसके लिए हयालूरोनिक एसिड या सेरामाइड्स युक्त मॉइस्चराइजर चुनें।

    स्लीपिंग मास्क

    • एक्सट्रा पोषण- स्लीपिंग मास्क त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और सुबह में आपकी त्वचा को चमकदार बनाते हैं।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    • सनस्क्रीन- दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें
    • पानी पिएं- पर्याप्त पानी पीने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है।
    • हेल्दी डाइट- संतुलित आहार त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
    • तनाव कम करें- तनाव का त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
    • पर्याप्त नींद लें- नींद स्किन के रीजूविनेशन के लिए जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: चावल के पानी से घर पर बनाएं टोनर, कुछ ही दिनों में मिलेगी मुलायम कोरियन ग्लास स्किन!

    खबरें और भी