Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin care routine: रात में सोते समय भी रख सकते हैं त्वचा का ख्याल, हेल्दी स्किन के लिए फॉलो करें ये रूटीन

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 06:11 PM (IST)

    हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी सही देखभाल की बेहद जरूरत होती है। दिनभर की भागदौड़ का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं बल्कि हमारी त्वचा पर भी पड़ता ...और पढ़ें

    इन स्टेप्स को फॉलो कर रखें त्वचा का ख्याल
    इन स्टेप्स को फॉलो कर रखें त्वचा का ख्याल

    HighLights

    1. दिनभर की भागदौड़ का असर सेहत ही नहीं त्वचा पर भी पड़ता है।
    2. घर से बाहर निकलने पर कई वजहों से हमारी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है।
    3. ऐसे में रात क समय कुछ स्टेप्स फॉलो कर आप अपनी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin care routine: दिनभर के काम के बाद जिस तरह से हमारा शरीर सुस्त पड़ जाता है, ठीक उसी तरह हमारी स्किन भी रात होते-होते बेजान होने लगती है। बाहर निकलते समय कई तरह की गंदगी, प्रदूषण, सूरज की यूवी किरणों के अलावा हमारी स्किन को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। ऐसे में दिन से ज्यादा रात के समय में स्किन को रिपेयर होने का समय मिल पाता है।

    दरअसल, रात के समय में स्किन में ब्लड फ्लो का संचार अच्छे से होता है, जिससे कि स्किन को रिपेयर होने का अच्छा समय मिल पाता है। ऐसे में जानते हैं कि कैसे आप नाइन स्किन केयर रूटीन के साथ रात के समय में त्वचा का ख्याल रख अपनी स्किन को हमेशा के लिए जवान और चमकदार बना कर रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- एक्सपायर हो चुके ब्यूटी प्रोडक्ट्स को फेंकना नहीं है समझदारी! ऐसे करेंगे इस्तेमाल, तो बन जाएंगे कई काम

    नाइट स्किन केयर रूटीन का पहला स्टेप

    रात के समय में दिनभर में स्किन पर लगाए गए अन्य प्रकार के प्रोडक्ट को पूरी तरह से हटा देना चाहिए। इसके लिए आप मेकअप रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर ऑयल बेस्ड कोई भी मेकअप रिमूवर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे स्किन ड्राई नहीं होगी।

    नाइट स्किन केयर रूटीन का दूसरा स्टेप

    क्लींजिंग नाइट स्किन केयर रूटीन का दूसरा स्टेप है, जिसमें आप अपनी त्वचा के मुताबिक किसी भी क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से पोर्स को साफ करने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    नाइट स्किन केयर रूटीन का तीसरा स्टेप

    तीसरे स्टेप में पूरे चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। ऑयली स्किन के लिए यह स्टेप जरूरी है।

    नाइट स्किन केयर रूटीन का चौथा स्टेप

    चौथे स्टेप में स्किन पर सीरम का इस्तेमाल करें। इसके अप्लाई करने से स्किन को कई प्रकार की समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। अपनी स्किन के हिसाब से सीरम का चुनाव करना जरूरी है।

    नाइट स्किन केयर रूटीन का पांचवा स्टेप

    नाइट स्किन केयर रूटीन का पांचवा स्टेप सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत ही जरूरी होता है। स्किन को मॉइस्चराइज करने से डैमेज स्किन रिपेयर होने लगती है। यह स्किन को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- लेजर हेयर रिमूवल के चलते त्वचा पर देखने को मिल सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

    Picture Courtesy: Freepik